बारिश का दौर थमने के बाद शुक्रवार को फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई और फतेहपुर में जहां गंगा उफान पर रहीं वहीं बांदा में केन-यमुना, चित्रकूट मेें मंदाकिनी घटने लगीं। उन्नाव में गंगा का जलस्तर स्थिर है। इटावा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह तक यमुना करीब एक मीटर ऊपर चढ़ गईं। हालांकि यह अभी खतरे के निशान 121.92 से करीब पौने तीन मीटर नीचे है।