जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय महिला सिपाही मीनाक्षी की कार्यशैली से नाखुश थे। दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी। थाना प्रभारी ने मीनाक्षी को हटाने के लिए रिपोर्ट तक भेज दी थी। हालांकि बाद में मीनाक्षी थाना प्रभारी की खास बन गई थी।
विज्ञापन
1 of 13
jalaun sho Death case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की मौत की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। अब जांच में यह बात सामने आई है कि थाना प्रभारी अरुण कुमार महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के कामकाज से नाखुश रहते थे। उन्होंने महिला सिपाही को हटाने के लिए रिपोर्ट भी भेजी थी।
सूत्रों के मुताबिक, कोंच कोतवाली में तैनाती के दौरान थाना प्रभारी अरुण कुमार राय महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा की कार्यशैली से नाराज रहते थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान कई बार राय ने उसकी कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया था। हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्होंने मीनाक्षी को हटवाने के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट तक भेज दी थी।
विज्ञापन
2 of 13
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह बात मीनाक्षी को नागवार गुजरी थी। सूत्रों के अनुसार, इसी तनाव के बीच मीनाक्षी ने राय के निजी आवास पर अधिक समय बिताना शुरू किया और वह थाना प्रभारी की खास बन गई। पिछले लगभग एक सप्ताह से वह कुठौंद स्थित आवास पर ही रह रही थी, जबकि उसकी तैनाती कोंच में थी। मीनाक्षी लगभग 10 दिन से बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर थी।
विज्ञापन
3 of 13
आरोपी महिला सिपाही मिनाक्षी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत में सिपाही पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट
महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा पहले भी विवादों में रही है। पीलीभीत में तैनाती के दौरान 24 अप्रैल 2022 की उसने कोतवाली में तहरीर देकर चुनाव सेल में तैनात कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए थे।
4 of 13
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच सीओ लाइन को सौंपी थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और विभागीय कार्रवाई के साथ निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू हुई।
विज्ञापन
5 of 13
एसपी को हत्या की तहरीर देते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसआईटी गठित, तीन अधिकारियों की टीम करेगी गहन पड़ताल
कुठौंद थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय की संदिग्ध मौत के मामले में अब पुलिस एसआईटी के जरिए गहराई से जांच करवाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि तीन सदस्यों वाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है।
विज्ञापन
6 of 13
थाना प्रभारी को गार्ड ऑफ ऑनर देते साथी पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की विवेचना पहले से ही जालीन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र वाजपेई को सौंपी गई है, लेकिन किसी भी स्तर पर चूक न हो, इसलिए एसपी ने अब विशेष टीम को भी जांच में लगा दिया है।
विज्ञापन
7 of 13
आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी और थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
यूपी के जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की शुक्रवार की रात थाना परिसर स्थित उनके आवास में संदिग्ध हालात में सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई थी। घटना के दौरान एक महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को आवास से भागते हुए देखा गया था। दिवंगत इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने महिला सिपाही पर पति की हत्या का आरोप लगाया।
8 of 13
थाना प्रभारी को अंतिम सलामी देते डीएम, एसपी व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, दिवंगत अरुण कुमार राय के आवास से शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। इस दौरान उनके कमरे से एक महिला सिपाही चिल्लाते हुए बाहर आई और बोली की थाना प्रभारी ने गोली मार ली। कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ अरुण कुमार राय चारपाई पर मच्छरदानी के अंदर पड़े थे।
9 of 13
सीसीटीवी में भागती हुई दिखाई दी सिपाही मीनाक्षी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना से थाने में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सनसनीखेज घटना की जानकारी पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार व डीएम राजेश कुमार पांडे थाने पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने जांच की। जानकारी पर परिजनों के साथ पहुंची उनकी पत्नी ने महिला सिपाही पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
10 of 13
arun kumar rai death
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सिपाही पर भर्ती उत्कृष्ट कार्य कर बने इंस्पेक्टर
मूल रूप से संतकबीर नगर व इस समय आवास विकास कॉलोनी गोरखपुर निवासी अरुण कुमार राय 1998 में सिपाही के रूप में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। लंबे कार्यकाल के बाद उन्हें 2013 में उप निरीक्षक बनाया गया। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य के आधार पर 2022 में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली।
11 of 13
मां को सांत्वना देतीं सीओ, बेसुध पड़ीं पत्नी माया राय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्पेक्टर बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग महाराजगंज थाना प्रभारी के रूप में हुई थी। वह 2023 में जिले में तैनात हुए थे। शुरुआत में उन्हें मीडिया सेल का प्रभार मिला, इसके बाद कोच कोतवाली फिर उरई कोतवाली में एक वर्ष से अधिक समय तक रहे। 21 अगस्त 2025 को उन्होंने कुठौंद थाने का कार्यभार ग्रहण किया था। जहां वह प्रभारी निरीक्षक के रूप में तैनात थे।
12 of 13
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : amar ujala
अरुण कुमार राय ने जिले में बनाई थी अलग पहचान
निरीक्षक अरुण कुमार राय अपने व्यवहार और कार्यकुशलता के लिए पुलिस महकमे में अलग पहचान रखते थे। मीडिया सेल प्रभारी के साथ-साथ कोंच और उरई सदर कोतवाल के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। कोंच में तैनाती के दौरान उनकी आमजनों के बीच अच्छी पकड़ रही।
कुठौंद थाना प्रभारी की मौत का मामला
- फोटो : amar ujala
समस्याओं को सुनने और समाधान कराने के उनके तरीके ने उन्हें बेहद लोकप्रिय बनाया। उनका व्यवहार हमेशा सौम्य और सरल रहा। वह विवादों से दूर रहते थे और जनता के साथ सहज संवाद के लिए जाने जाते थे। यही कारण है कि जिन क्षेत्रों में वह रहे वहां आज भी लोग उन्हें आदर और स्नेह के साथ याद कर रहे हैं।