जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण राय की मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है। महिला सिपाही मीनाक्षी को थाने तक ले जाने वाले पुलिस कर्मी की तलाश की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वो सिपाही कौन था।
विज्ञापन
1 of 9
jalaun sho Death case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण राय की गोली लगने से हुई मौत के मामले में आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा भले ही जेल चली गई हो, लेकिन इस पूरे मामले की अभी तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। सूत्रों की माने तो घटना के दिन महिला सिपाही को एक पुलिस कर्मी थाने तक ले गया था। गठित एसआईटी उस पुलिस कर्मी की तलाश कर रही है।
कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की थाना परिसर स्थित अपने आवास में शुक्रवार को पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी माया की तहरीर पर पुलिस ने महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
2 of 9
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्पेक्टर की मौत कैसे हुई?
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। यहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इंस्पेक्टर की मौत कैसे हुई। इसकी जांच करने के लिए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है जो पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
3 of 9
आरोपी महिला सिपाही मिनाक्षी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कौन था वो सिपाही?
सूत्रों की माने तो घटना के दिन मीनाक्षी को एक पुलिस कर्मी थाने के बाहर तक छोड़ने आया था। टीम उसकी भी तलाश कर रही थी। जिससे पूरे मामले का पर्दाफाश हो सके।
4 of 9
आरोपी महिला सिपाही मिनाक्षी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीम ने की स्टाफ से पूछताछ
इससे पहले, सोमवार और मंगलवार को एसआईटी टीम के सदस्यों ने थाने के स्टाफ से पूछताछ की। अभी उनसे कई राउंड में पूछताछ की जाएगी। इंस्पेक्टर की मौत कैसे हुई? इसकी जांच करने के लिए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। टीम में एक महिला सिपाही भी शामिल है।
विज्ञापन
5 of 9
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
यूपी के जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की शुक्रवार की रात (5 दिसंबर) थाना परिसर स्थित उनके आवास में संदिग्ध हालात में सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई थी। घटना के दौरान एक महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को आवास से भागते हुए देखा गया था। दिवंगत इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने महिला सिपाही पर पति की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
6 of 9
सीसीटीवी में भागती हुई दिखाई दी सिपाही मीनाक्षी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, दिवंगत अरुण कुमार राय के आवास से शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। इस दौरान उनके कमरे से एक महिला सिपाही चिल्लाते हुए बाहर आई और बोली की थाना प्रभारी ने गोली मार ली। कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ अरुण कुमार राय चारपाई पर मच्छरदानी के अंदर पड़े थे।
विज्ञापन
7 of 9
एसपी को हत्या की तहरीर देते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना से थाने में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सनसनीखेज घटना की जानकारी पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार व डीएम राजेश कुमार पांडे थाने पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने जांच की। जानकारी पर परिजनों के साथ पहुंची उनकी पत्नी ने महिला सिपाही पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
8 of 9
मां को सांत्वना देतीं सीओ, बेसुध पड़ीं पत्नी माया राय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर के मूल निवासी थे इंस्पेक्टर
45 वर्षीय अरुण राय संतकबीरनगर के घनघटा थाना क्षेत्र के रजौली गांव के मूल निवासी थे। लंबे समय से उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा दे रहे थे और वर्तमान में उरई जनपद के कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्षक थे।
थाना प्रभारी को गार्ड ऑफ ऑनर देते साथी पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों के अनुसार, अरुण राय मिलनसार और शांत स्वभाव के अधिकारी थे, ऐसे में उनकी रहस्मय तरीके से मौत की खबर किसी को भी समझ नहीं आ रही है। मोहल्ले वाले सोशल मीडिया पर चल रहे आरोपों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी करते नजर आए।