फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Road Accident: भइया का ट्राला खराब हो गया है, रिशु जालौन तक छोड़ दो, बिस्तर बिछाकर लेटे तीनों की मौत

Fri, 09 May 2025 06:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun Accident News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से निकलने वाले वाहनों से टोल तो वसूला जाता है, लेकिन उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपीडा के पास नहीं है। अगर वाहन खराब हो जाता है, तो उसको किनारे पर खड़ा करवाने के लिए आपको ही प्रयास करना पड़ेगा। जबकि एक्सप्रेसवे के पास खुद की क्रेन मौजूद हैं।
विज्ञापन
1 of 10
Jalaun Road Accident - फोटो : amar ujala
Tragic Road Accident In Jalaun: कोंच कोतवाली क्षेत्र के नगेपुरा निवासी रिशु अपने चाचा रंजीत परिहार के साथ अहमदाबाद में रहकर कंपनी में काम करता था। मंगलवार को उन्हें अहमदाबाद जाना था। इस पर वह झांसी में अपनी बहन के घर रुक गए। झांसी में ही पसौरा निवासी लोकेंद्र यादव से दोस्ती हो गई थी। इस पर सभी एक दूसरे के घर आने जाने लगे थे। बुधवार रात में रंजीत ने लोकेंद्र को फोन किया।

बताया कि जालौन के धंतौली के पास उसका ट्राला खराब हो गया है। इस पर उसने लोकेंद्र ने अपने दोस्त रिशु को फोन लगाया और कहा कि जालौन में उसके भाई का ट्राला खराब हो गया है। इस पर रिशु ने बताया कि वह तो झांसी में है और अहमदाबाद जा रहा है। इस पर लोकेंद्र ने रिशु व उसके चाचा रंजीत परिहार को जालौन तक चलने के लिए कहा और बोला कि वह उसे बाइक से छोड़कर वापस आ जाएं।
विज्ञापन

2 of 10
Jalaun Road Accident - फोटो : amar ujala
हादसे में हेल्पर सहित तीनों की मौत
इस पर तीनों एक ही बाइक से धंतौली पहुंचे और पांचों ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद रिशु का चाचा रंजीत व लोकेंद्र का भाई रंजीत दोनों ट्राला की केबिन में लेट गए। जबकि लोकेंद्र यादव, रिशु परिहार व केशवेंद्र उर्फ पाटू ट्राला के आगे बिस्तर बिछाकर लेट गए। तभी सवा चार बजे ट्रक ने ठ्राला में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में हेल्पर सहित तीनों की मौत हो गई। घटना से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

3 of 10
Jalaun Road Accident - फोटो : amar ujala
भइया आप चिंता न करना दोस्तों को लेकर पहुंच रहा हूं
रंजीत का ट्राला जैसे ही जालौन कोतवाली क्षेत्र के धंतौली के पास खराब हुआ,तो उसने अपने हेल्पर से केशवेंद्र से कहा कि अब क्या किया जाए। तभी रंजीत ने अपने छोटे भाई लोकेंद्र को फोन कर पूरी बात बताई तो उसने कहा कि आप परेशान न हों, वह वहीं के रहने वाले अपने दोस्तों को लेकर कुछ ही घंटो में पहुंच रहा है।

4 of 10
Jalaun Road Accident - फोटो : amar ujala
भाई हमेशा के लिए चला गया
रात को ही लोकेंद्र रिशु व रंजीत को लेकर पहुंच गया। जैसे ही हादसा हुआ तो लोकेंद्र की मौत हो गई। जब रंजीत ने अपने छोटे भाई, हेल्पर व उसके दोस्त का शव देखा, तो वह फफक फफक कर रोने लगा। वह बोला कि अगर उसे पता होता कि उसका भाई हमेशा के लिए चला जाएगा, तो वह उसे कभी न बुलाता। वह चाहे जितना भी परेशान हो जाता।
विज्ञापन

5 of 10
Jalaun Road Accident - फोटो : amar ujala
एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहनों को किनारे तक नहीं करवाते कर्मचारी
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से निकलने वाले वाहनों से टोल तो वसूला जाता है, लेकिन उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपीडा के पास नहीं है। अगर वाहन खराब हो जाता है, तो उसको किनारे पर खड़ा करवाने के लिए आपको ही प्रयास करना पड़ेगा। जबकि एक्सप्रेसवे के पास खुद की क्रेन मौजूद हैं।
विज्ञापन

6 of 10
Jalaun Road Accident - फोटो : amar ujala
ऐसे हुआ था हादसा, ट्रक खड़े ट्राला से टकराया
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पाइप लादे खड़े खराब ट्राले में पीछे से आ रहे लकड़ी लादे ट्रक चालक को झपकी आ गई, जिससे ट्रक खड़े ट्राला में पीछे से घुस गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर हैं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे से एक्सप्रेसवे पर दो घंटे यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

7 of 10
Jalaun Road Accident - फोटो : amar ujala
चालक ने अपने भाई को ट्राला खराब होने की जानकारी दी
पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू करवाया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के धंतौली गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पाइप लादकर जा रहा ट्राला बुधवार रात खराब हो गया। इस पर चालक झांसी के पसौरा गांव निवासी चालक रंजीत यादव (25) व पटगुवां गांव निवासी क्लीनर केशवेंद्र सिंह उर्फ पाटू (23) ने ट्राला सड़क के किनारे खड़ाकर दिया। फिर चालक ने अपने भाई लोकेंद्र (22) को ट्राला खराब होने की जानकारी दी।

8 of 10
Jalaun Road Accident - फोटो : amar ujala
ट्राला के आगे बिस्तर बिछाकर लेट गए
इस पर लोकेंद्र बाइक से कोंच कोतवाली क्षेत्र के नगेपुरा गांव निवासी दोस्त रिशु परिहार (22) व उसके चाचा रंजीत परिहार (18) के पास पहुंचा और दोनों को लेकर एक ही बाइक से धंतौली पहुंच गए। इसके बाद सभी ने खाना खाया और रंजीत यादव व रंजीत परिहार ट्राला के केबिन में लेट गए। जबकि लोकेंद्र यादव, रिशु परिहार व केशवेंद्र उर्फ पाटू ट्राला के आगे बिस्तर बिछाकर लेट गए।

9 of 10
Jalaun Road Accident - फोटो : amar ujala
दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए
गुरुवार सुबह चार बजे लकड़ी लादकर आ रहे ट्रक चालक को झपकी आ गई। इससे उसने खड़े ट्राला में टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक राजस्थान के धौलपुर क्षेत्र के थाना कंचनपुर के जमालपुर निवासी लोकेश गुर्जर व बिहार निवासी क्लीनर विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया।
विज्ञापन

10 of 10
Jalaun Road Accident - फोटो : amar ujala
क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया
जहां डॉक्टर ने रिशु, केशवेंद्र व लोकेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा दूसरे ट्रक के चालक लोकेश व विक्की को झांसी रेफर कर दिया। घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर दो घंटे के लिए यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इससे यातायात शुरू हो सका। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि खड़े ट्राला में पीछे से ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें