फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मौसम: शीतलहर के दिनों के तेवर ठंडे करेगा अल नीनो, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान, फसलों पर भी पड़ेगा असर

Tue, 03 Nov 2026 09:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather News: कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में इस बार अल नीनो के प्रभाव के चलते कड़ाके की ठंड और शीतलहर के दिन कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अमूमन 20 दिन तक रहने वाली शीतलहर की अवधि घटकर 13 से 15 दिन तक सिमट सकती है, और सर्दियों में तापमान सामान्य से 0.5 से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
कानपुर में अल नीनो के प्रभाव से इस बार शीत लहर के दिन कम हो सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर परिक्षेत्र में औसतन 20 दिन रहने वाली शीतलहर की अवधि पांच से सात दिन घट सकती है। यानी इस बार शीतलहर के दिन 13 से 15 तक सिमट सकते हैं। वहीं, सर्दियों में तापमान सामान्य औसत से 0.5 से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है।
जाड़े में शीतलहर उस स्थिति को कहते हैं, जब तापमान सामान्य औसत से चार से पांच डिग्री तक नीचे चला जाता है। अल नीनो प्रशांत महासागर में होने वाली प्राकृतिक जलवायु घटना है। इसमें मध्य और पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर की सतह का तापमान सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है। इसका प्रभाव मानसून के साथ सर्दियों पर भी पड़ता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
अल नीनो वाले वर्षों में ठंड सामान्य से कम रहती है
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अल नीनो वाले वर्षों में ठंड सामान्य से कम रहती है। इसका असर नवंबर से फरवरी के बीच तापमान पर दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अल नीनो वर्षों में सर्दियों का औसत तापमान सामान्य से 0.5 से 1.5 डिग्री तक अधिक बढ़ा रहता है।
विज्ञापन

3 of 6
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
घट जाती है कड़ाके की ठंड की अवधि
कुछ विशेष क्षेत्रों में यह अंतर दो डिग्री तक पहुंच जाता है। इससे रातों का तापमान भी सामान्य से 0.8 से एक डिग्री तक ऊपर रह सकता है और कड़ाके की ठंड की अवधि घट जाती है। नोडल अधिकारी ने बताया कि इस साल अल नीनो के प्रभाव के कारण देश में अक्तूबर का औसत अधिकतम तापमान इतिहास में सबसे गर्म 32.43 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.06 डिग्री अधिक था।

4 of 6
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
ठंड कम पड़ने के मुख्य कारण
  • अल नीनो के प्रभाव से उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी लाने वाले पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो जाते हैं।
  • पहाड़ों पर सामान्य से बहुत कम बर्फबारी होती है। बर्फीली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में नहीं चलतीं हैं। हवाओं का रुख बदलने से कड़ाके की ठंड का अहसास कम होता है।
विज्ञापन

5 of 6
,kanpur weather update - फोटो : amar ujala
सर्दियों की फसलों पर असर
  • तापमान सामान्य से एक डिग्री भी अधिक रहने पर फसलों पर असर पड़ सकता है। गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए लंबे समय तक कम तापमान जरूरी होता है। गर्मी बढ़ने से फसल समय से पहले पकने लगती है। इससे दाने छोटे रह जाते हैं और उत्पादन घट सकता है।
  • अधिक तापमान से मिट्टी की नमी तेजी से खत्म होती है। ऐसे में सिंचाई की जरूरत बढ़ जाती है। साथ ही फसलों पर कीटों के हमले का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
सुबह और शाम रहेगी धुंध और कोहरा
चक्रवाती तूफान अर्णब के निष्प्रभावी होने के बाद मौसम साफ होने लगा है। सुबह धुंध और हल्का कोहरा पड़ने की संभावना बढ़ गई है। प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम साफ होने से दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। अगले दो से तीन दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। सुबह कहीं-कहीं धुंध और हल्का कोहरा छाएगा, जो धूप निकलने के साथ छंट जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें