फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अधिवक्ता का कत्ल: चाचा कहकर मांगी मदद, एक हजार रुपये भी दिए; हाईवे पर इस बहाने से बुलाया और मार डाला

Wed, 04 Nov 2026 12:03 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। फिर भी अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत नहीं हुआ है। वहीं, जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोनू ने रामपुर में चल रहे मुकदमे को निपटवाने के बहाने वकील से नजदीकी बढ़ाई थी। एक हजार रुपये फीस देकर दो दिन बाद आने की बात कहकर लौट गया था। शनिवार को जमीन के विवाद में जालौन से कार से अपहरण के बाद अधिवक्ता की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
1 of 13
jalaun lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जालौन के कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में परिजनों और अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात कालपी कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने कालपी नगर में मार्च निकालकर विरोध जताया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने, परिवार को पांच करोड़ रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि बुधवार तक मुख्य आरोपी मोनू यादव गिरफ्तार नहीं हुआ तो अधिवक्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
वकील का नहर में मिला शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं जिला न्यायालय में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उधर पुलिस की कार्यशैली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने सोमवार देर रात कालपी कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह राजेश कुमार सिंह को कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 
विज्ञापन

3 of 13
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की कार्रवाई तेज करने के लिए स्वाट टीम का गठन किया गया है। इसमें एसआई अशोक कुमार, निरंजन सिंह, अमरनाथ शर्मा, अजीत कुमार गौतम, मनोज कुमार और रवि कुमार को शामिल किया गया है।

4 of 13
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सुरेश चंद्र रावत का कहना है कि कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। लाइन हाजिर करना निलंबन या दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि कार्यक्षेत्र में बदलाव की श्रेणी में आता है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

5 of 13
इसी जैक से हमला कर वकील की हत्या की गई थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक हजार रुपये फीस देकर जाल में फंसाया
साजिश के तहत मोनू अपने साथी के साथ अधिवक्ता गयादीन के पास पहुंचा। उसने उनसे कहा कि चाचा, मैं एक बड़े मामले में फंस गया हूं। रामपुरा में मुकदमा चल रहा है, किसी तरह इसे निपटवा दीजिए। उसने अधिवक्ता से मुकदमे में पैरवी करने और मदद करने का आग्रह किया। इसके बाद कहा कि चाचा, दो दिन बाद आऊंगा। तब तक एक हजार रुपये फीस रख लीजिए और मेरी फाइल तैयार कर लीजिए। इस बातचीत के बाद अधिवक्ता को शायद अंदाजा भी नहीं था कि मदद मांगने के बहाने उनके आसपास मौत का जाल बुना जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 13
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटियों ने कहा- सीबीआई जांच हो, परिवार को मिले सुरक्षा
बोलीं- आरोपियों के पकड़े जाने के बाद भी अनहोनी की आशंका

उरई। कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या से परिवार पूरी तरह टूट गया है। अब उनकी बेटियों ने मामले की जांच सीबीआई से कराने और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग उठाई है। बेटियों संघमित्रा और मणि का कहना है कि उनके पिता की हत्या के पीछे बड़ी साजिश है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका सामने आ सके। 

 
विज्ञापन

7 of 13
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि पिता की हत्या के बाद पूरा परिवार डर के साये में जी रहा है। उन्हें अपनी और परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। परिवार चाहता है कि मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मामले की जांच ऐसी एजेंसी से कराई जाए, जिससे साजिश की हर कड़ी सामने आ सके। 

8 of 13
घटना के बाद कालपी कोतवाली में मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिवक्ताओं का गुस्सा बरकरार
कालपी में मंगलवार को पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह निषाद की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने नगर में मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि गयादीन अहिरवार की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल है। न्यायालय में पैरवी के दौरान अधिवक्ताओं का कई पक्षों से विवाद होता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून और व्यवस्था जरूरी है।
 

9 of 13
घटना के बाद घर के बाहर पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी बोली- पिता के हत्यारों के पैर में नहीं, सीने में मारते गोली तो मिलती आत्मा को शांति
पिता की हत्या के बाद परिवार का दर्द और आक्रोश मंगलवार को भी सामने आया। अधिवक्ता गयादीन की बेटी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिता के हत्यारों के पैर में गोली मारने के बजाय सीने में गोली मारी होती तो उनकी आत्मा को शांति मिलती। बेटी के इस बयान से परिवार की पीड़ा का अंदाजा लगाया जा सकता है। परिजनों का कहना है कि जब तक हत्या की साजिश में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, उन्हें न्याय मिलने का भरोसा नहीं होगा।

 

10 of 13
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष हत्याकांड में खुलासा
जालौन के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। 32 बीघा (छह हेक्टेयर) जमीन के विवाद में मैनपुरी और हाल कानपुर निवासी ठेकेदार इंद्रजीत यादव ने अधिवक्ता की हत्या कराने के लिए कानपुर के वरुण विहार बस्ती निवासी निवासी मोनू यादव को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस मोनू की तलाश कर रही है उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

 

11 of 13
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोनू ने तीन शूटर सर्वेश शुक्ला, आशीष विश्वकर्मा और केशव कटियार (तीनों कानपुर के) के माध्यम से 31 अक्तूबर को गयादीन का अपहरण कराया और फिर गुजैनी में हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों शूटरों के साथ सुपारी देने के आरोपी इंद्रजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

12 of 13
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि मोनू के पिता अजय के मोबाइल से इंद्रजीत और मोनू के बीच घटना से पहले और बाद के व्हाट्सएप चैट मिले हैं। इन्हीं के आधार पर हत्या की साजिश और सुपारी दिए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं साजिश में सहयोग करने पर मोनू के पिता अजय को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

13 of 13
आरोपी मोनू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोनू की गिरफ्तारी से खुलेंगे साजिश के कई राज
पुलिस के मुताबिक, हत्या की सुपारी लेने वाला मोनू यादव इस पूरे घटनाक्रम की अहम कड़ी है। उसने ही इंद्रजीत और शूटरों के बीच संपर्क कराया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें