जालौन के कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी के पिता ने बेटे से कहा था कि बड़े आदमी से मिलवा रहा हूं, उसका काम कर देना। अच्छा फायदा होगा और आगे भी मदद मिलती रहेगी। ठेकेदार इंद्रजीत ने मोनू को वकील की फोटो भेजकर कहा था कि इसे किसी भी कीमत पर हटाना है। अधिवक्ता की शनिवार को जमीन के विवाद में जालौन से कार से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जालौन के कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वकील की हत्या की साजिश बेहद शातिराना तरीके से रची गई थी। हत्या के लिए सुपारी लेने वाले मोनू यादव को उसके पिता अजय कुमार ने पहले ही समझा दिया था कि वह उसे एक बड़े आदमी से मिलवाने जा रहे हैं। अगर उसका काम हो गया तो अच्छा फायदा होगा और आगे भी मदद मिलती रहेगी।
पिता ने बेटे से साफ कहा था कि वह जो भी कहें, उनका काम कर देना। इसके बाद मोनू अपने साथी के साथ अधिवक्ता गयादीन के पास पहुंचा और खुद को मुसीबत में फंसा बताकर उनसे मदद मांगने लगा। रामपुरा में चल रहे मुकदमे को निपटवाने के बहाने उसने अधिवक्ता से संपर्क बढ़ाया और एक हजार रुपये फीस देकर दो दिन बाद आने की बात कहकर लौट गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 17
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जांच में सामने आए इन घटनाक्रमों ने हत्या की साजिश के तरीके को लेकर कई चौंकाने वाले पहलू उजागर किए हैं। पुलिस की जांच के मुताबिक, मोनू के पिता अजय कुमार की इंद्रजीत यादव से जान-पहचान थी।
विज्ञापन
3 of 17
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्रजीत ने अधिवक्ता गयादीन की फोटो अजय कुमार के मोबाइल पर भेजी थी और कहा था कि इस व्यक्ति को किसी भी कीमत पर रास्ते से हटाना है। इसके बाद अजय ने अपने बेटे मोनू को भरोसे में लेकर उसे एक बड़े व्यक्ति से मिलवाने की बात कही।
4 of 17
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने कहा कि उनका काम कर देने पर अच्छा फायदा होगा और आगे भी मदद मिलती रहेगी। इस तरह मोनू को कथित तौर पर हत्या की सुपारी लेने के लिए तैयार किया गया।
विज्ञापन
5 of 17
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उरई से कालपी तक रखी जा रही थी नजर
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि अधिवक्ता के उरई से निकलने के बाद से ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। आरोपियों को उनके आने-जाने और रास्ते की जानकारी दी जा रही थी। जैसे ही गयादीन अहिरवार कालपी पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें रोकने की साजिश पर अमल किया।
विज्ञापन
6 of 17
कानपुर में मिला शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईवे पर फाइल दिखाने के बहाने उन्हें बुलाया गया। इसके बाद उनसे कहा गया कि चाचा कार में बैठिए और नाश्ता कर लीजिए। भरोसे में आकर जैसे ही वह कार में बैठे, आरोपियों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और बेटे के सामने ही लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
7 of 17
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाल लाइन हाजिर, फिर भी नहीं शांत हुआ अधिवक्ताओं का आक्रोश
बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में परिजनों और अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात कालपी कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने कालपी नगर में मार्च निकालकर विरोध जताया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
8 of 17
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने, परिवार को पांच करोड़ रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि बुधवार तक मुख्य आरोपी मोनू यादव गिरफ्तार नहीं हुआ तो अधिवक्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
9 of 17
घटना के बाद घर के बाहर पसरा सन्नाटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं जिला न्यायालय में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उधर पुलिस की कार्यशैली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने सोमवार देर रात कालपी कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह राजेश कुमार सिंह को कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
10 of 17
घटना के बाद कालपी कोतवाली में मौजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की कार्रवाई तेज करने के लिए स्वाट टीम का गठन किया गया है। इसमें एसआई अशोक कुमार, निरंजन सिंह, अमरनाथ शर्मा, अजीत कुमार गौतम, मनोज कुमार और रवि कुमार को शामिल किया गया है।
11 of 17
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सुरेश चंद्र रावत का कहना है कि कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। लाइन हाजिर करना निलंबन या दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि कार्यक्षेत्र में बदलाव की श्रेणी में आता है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
12 of 17
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस तरह अंजाम दी वारदात
पुलिस की जांच में जमीन के विवाद को हत्या की वजह बताया गया। पुलिस ने ठेकेदार इंद्रजीत यादव के साथ वारदात में शामिल सर्वेश शुक्ला, आशीष विश्वकर्मा और केशव कटियार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। हत्या की सुपारी लेने वाला मुख्य आरोपी मोनू यादव अब तक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
13 of 17
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी बार एसो. अध्यक्ष को अगवा कर मार डाला, कानपुर में मिला शव
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (68) की शनिवार को जमीन के विवाद में कार से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शक के दायरे में आए तीन आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर में गुजैनी नहर से शव को बरामद किया।
14 of 17
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार देर रात कार की बरामदगी के लिए कालपी के जंगल ले जाए गए आरोपी भागने लगे और वहां पहले से छिपाए असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला घायल हो गए। पुलिस ने उनके तीसरे साथी केशव को भी पकड़ लिया। तीनों कानपुर के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी मोनू की पुलिस तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी गयादीन अहिरवार चौथी बार कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए थे। शनिवार को गयादीन उरई स्थित जिला न्यायालय में एक मुकदमे की पैरवी करने गए थे।
शाम 3:30 बजे वह मुन्ना फुलपावर चौराहा पहुंचे और बेटे हर्ष को स्कूटी लेकर बुलाया। उन्होंने बेटे से कहा कि दुर्गा मंदिर चौराहे पर उनका एक मुवक्किल इंतजार कर रहा है। बेटा उन्हें स्कूटी से वहां ले गया। चौराहे पर कार में तीन लोग मौजूद थे।
वकील का नहर में मिला शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे के मुताबिक, कार से उतरे एक व्यक्ति ने गयादीन के पैर छुए और उन्हें कार में बैठाकर ले गया। बिना नंबर की कार देख बेटे को शक हुआ और उसने पिता को फोन किया लेकिन मोबाइल बंद मिला। उसने स्कूटी से कार का पीछा भी किया लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर से शव बरामद किया।