यूपी के जालौन जिले में कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष को अगवा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता का शव कानपुर में मिला है। आरोपियों ने अगवा करने से पहले अधिवक्ता के पैर छुए और बिना नंबर की कार से ले गए। पुलिस ने शक के आधार पर तीन आरोपियों की हिरासत में लिया है। कार बरामदगी के लिए कालपी लाए गए आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (68) की जमीन के विवाद में कार से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शक के दायरे में आए तीन आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर में गुजैनी नहर से शव को बरामद किया।
देर रात कार की बरामदगी के लिए कालपी के जंगल ले जाए गए आरोपी भागने लगे और वहां पहले से छिपाए असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला घायल हो गए। पुलिस ने उनके तीसरे साथी केशव को भी पकड़ लिया। तीनों कानपुर के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी मोनू की पुलिस तलाश कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 14
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी गयादीन अहिरवार चौथी बार कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए थे। शनिवार को गयादीन उरई स्थित जिला न्यायालय में एक मुकदमे की पैरवी करने गए थे।
विज्ञापन
3 of 14
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम 3:30 बजे वह मुन्ना फुलपावर चौराहा पहुंचे और बेटे हर्ष को स्कूटी लेकर बुलाया। उन्होंने बेटे से कहा कि दुर्गा मंदिर चौराहे पर उनका एक मुवक्किल इंतजार कर रहा है। बेटा उन्हें स्कूटी से वहां ले गया। चौराहे पर कार में तीन लोग मौजूद थे।
4 of 14
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे के मुताबिक, कार से उतरे एक व्यक्ति ने गयादीन के पैर छुए और उन्हें कार में बैठाकर ले गया। बिना नंबर की कार देख बेटे को शक हुआ और उसने पिता को फोन किया लेकिन मोबाइल बंद मिला।
उसने स्कूटी से कार का पीछा भी किया लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर से शव बरामद किया।
विज्ञापन
6 of 14
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमीन की रंजिश में दी गई हत्या की सुपारी
एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि गयादीन और कानपुर निवासी इंद्रजीत यादव के बीच जमीन की मुकदमेबाजी चल रही है। इसी विवाद में इंद्रजीत ने हत्या के लिए मोनू यादव को सुपारी दी। मोनू और उसके तीन साथियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। मोनू की तलाश की जा रही है। प्राथमिकी में अन्य आरोपियों के नाम भी जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 14
इसी जैक से हमला कर वकील की हत्या की गई थी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दम निकलने तक सिर पर जैक से किए वार हड्डियां चकनाचूर
कालपी पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर गुजैनी पुलिस गंभीरपुर इलाके में पहुंची। वहां नहर के किनारे शव मिला। घटनास्थल के पास ट्रक का जैक मिला। जिसमें खून लगा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर कालपी पुलिस और अधिवक्ता के परिजन मौके पर पहुंचे। तीन थानों की सीमा विवाद के कारण करीब दो घंटे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा।
8 of 14
घटना के बाद कालपी कोतवाली में मौजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार आरोपियों ने अधिवक्ता का दम निकलने तक सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। उनके सिर की हड्डियां चकनाचूर हो गई। सिर पर करीब 15 चोटें पाई गई है। अत्यधिक रक्तश्राव से मौत की पुष्टि हुई है।
9 of 14
घटना के बाद घर के बाहर पसरा सन्नाटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन, कानपुर देहात और कानपुर जिले की सीमाओं को पार किया और छह थानों की पुलिस को चकमा दे 70 किमी दूर वारदात को दिया अंजाम
प्राथमिक जांच में अधिवक्ता गयादीन की हत्या की वजह जमीन का विवाद है। बेटे हर्ष की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को शव बरामद होने के बाद हत्या और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई। मामले की जांच सीओ राजेश कमल को सौंपी गई है।- सुरेश चंद रावत, एसपी जालौन।
10 of 14
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाचा कहकर पहले पैर छुए, फिर लेकर भागे
अधिवक्ता का शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस में कुल चार लोग पहुंचे। इनमें एनजीओ चलाने वाला उनका बड़ा बेटा सौरभ, भतीजे इंद्रपाल, धर्मेंद्र और जिगरी दोस्त चंद्रभान विद्यार्थी थे। उन लोगों के अनुसार उरई कोर्ट से रोज की तरह लौटने के बाद बेटा हर्ष शनिवार शाम कानपुर-झांसी हाईवे के दुर्गा मंदिर चौराहे पर लेने पहुंचा। वहां सफेद रंग की कार से चार युवक आए।
11 of 14
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिवक्ता के पहुंचते ही कार सवार ने पहले चाचा कहकर उनके पैर छुए। इसके बाद केस के सिलसिले में साथ बैठकर बात करने के लिए अपहरण कर ले गए। हर्ष जब तक समझ पाता तब तक गाड़ी की रफ्तार बढ़ गई थी।
12 of 14
कानपुर में मिला शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहीं... 2005 का मामला तो नहीं बना हत्या की वजह
दोस्त चंद्रभान के अनुसार आरोपियों का मकसद हत्या करना ही था। वह लोग किसी भी हाल में उन्हें जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। बताया कि जालौन के आरोपियों को गुजैनी के सुनसान इलाके के बारे में कैसे पता था। इसमें कानपुर का कोई न कोई जरूर शामिल है।
13 of 14
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया कि जमीन के विवाद का एक मामला 2005 से चल रहा है। आशंका है कि कहीं उसी को लेकर तो वारदात नहीं की गई। उन्होंने अधिवक्ता की किसी अन्य दुश्मनी से इन्कार किया।
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार को मिलना चाहिए पांच करोड़
अधिवक्ता की हत्या की सूचना पर शाम करीब 5:30 बजे बार काउंसिल के सदस्य अनुराग पांडेय पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया। कहा कि परिवार को सरकार की ओर से पांच करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए। जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगी।