फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, सीनियर मैनेजर पति की शर्मनाक करतूत से पुलिस भी हैरान

Sat, 11 Jan 2020 10:13 AM IST
शाहरुख खान माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
jaipur mother and son murder case - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के प्रताप नगर में मंगलवार को दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के सीनियर मैनेजर रोहित तिवारी ने ही अपनी पत्नी श्वेता (32) और 21 महीने के बेटे श्रीयम की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। जयपुर पुलिस ने रोहित व सुपारी किलर सौरभ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी से लगातार विवाद और दूसरी शादी करने के लिए रोहित ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिलाया।
विज्ञापन

2 of 5
jaipur mother and son murder case - फोटो : अमर उजाला
यूनिक टॉवर अपार्टमेंट में मंगलवार को श्वेता की नृशंस हत्या कर दी गई थी। अगवा श्रीयम का शव बुधवार को अपार्टमेंट के पीछे झाड़ियों में मिला था। जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि उदयपुर एयरपोर्ट पर तैनात के दौरान रोहित की साथ में काम करने वाले कर्मचारी हरि सिंह से दोस्ती हुई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
jaipur mother and son murder case - फोटो : अमर उजाला
हरि के जरिये ही रोहित की जयपुर के भरतपुर निवासी सौरभ चौधरी उर्फ राजकुमार (हरि का साला) से दोस्ती हुई। सौरभ का रोहित के घर पर आना-जाना था। पत्नी और बेटे को रास्ते से हटाने के लिए  रोहित ने सौरभ से संपर्क किया। इस पर सौरभ सुपारी लेकर दोनों की हत्या करने को राजी हो गया। मंगलवार को सौरभ अकेले ही श्वेता के फ्लैट पर पहुंचा। परिचय होने की वजह से श्वेता ने उसको अंदर बैठाया और चाय पिलाई। 

4 of 5
मासूम श्रीयम की मौत - फोटो : अमर उजाला
मौका पाकर उसने लोहे के हथियार (मसाला कूटने वाला मूसल) से श्वेता के सिर व चेहरे पर कई वार किए। इसी हथियार से श्रीयम को भी मार डाला। इसके बाद श्रीयम के शव को चादर में लपेटकर अपार्टमेंट के पीछे फेंक दिया। रोहित मूलरूप से कोठीपुर फफूंद औरैया का रहने वाला है। उसका पूरा परिवार दिल्ली के गांधी नगर में रहता है। उसकी पोस्टिंग जयपुर एयरपोर्ट पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता बेटे श्रीयम के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हरि की भूमिका की जांच जारी
जयपुर ईस्ट डीसीपी डॉ राहुल जैन ने बताया कि रोहित की सौरभ से पहचान हरि के जरिये हुई थी। पिछले एक महीने में दोनों की आपस में कई बार बातचीत भी हुई थी। इसलिए दोहरे हत्याकांड में हरि की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उससे पूछताछ करने के लिए एक टीम जयपुर से उदयपुर पहुंच चुकी है। हरि के खिलाफ साक्ष्य मिलते ही पुलिस कार्रवाई कर उसे भी गिरफ्तार करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें