फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज हादसा: बस में चीख पुकार सुन कांप रहा था कलेजा, जिंदा जलीं 20 से ज्यादा जिंदगियां, तस्वीरें

Sat, 11 Jan 2020 09:06 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 6
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-कानपुर जीटी रोड पर कन्नौज जिले के घिलोई के पास आमने-सामने भिड़ंत के बाद ट्रक और स्लीपर बस में आग लग जाने से दोनों ही वाहन धू-धूकर जल उठे। बस में करीब 50 यात्री थे। इनमें से 10 ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। बाकी के बस में फंसे होने का अंदेशा जताया जा रहा है। रात करीब साढ़े आठ बजे हादसे के बाद जीटी रोड के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम और एसपी को मौके पर तुरंत जाने के निर्देश दिए। दोनों प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

2 of 6
आग बुझाते दमकल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद की स्लीपर बस गुरसहायगंज से सवारियां लेकर जयपुर जा रही थी। छिबरामऊ से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम घिलोई के पास बेवर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत होते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी जल्दी विकराल हो उठी कि बस में सवार यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन

3 of 6
बस और ट्रक में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर बाद बस में एक के बाद एक तीन विस्फोट हुए। अचानक बस में हुए विस्फोट के बाद कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। बस से यात्रियों की चीखें सुन लोगों का कलेजा कांप गया। बस में घायल अवस्था में निकले यात्री रामप्रकाश पुत्र ईश्वर दयाल ने बताया कि हादसे के बाद बस में विस्फोट हो गया। इससे सवारियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। 

4 of 6
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हजारों की भीड़ से जीटी रोड पर यातायात ठप
ट्रक व स्लीपर बस में आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग की जानकारी पर नगर के अलावा आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हर कोई बस में फंसे लोगों को बचाना चाहता था, लेकिन आग की भयंकर लपटें देख कोई भी पास में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बस के आसपास लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी। घटना स्थल पर हजारों लोगों की भीड़ दिखाई तो दे रही थी लेकिन सभी तमाशबीन बने हुए थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
पूर्व राज्यमंत्री जानकारी लेती हुईं - फोटो : अमर उजाला
हादसे के आधा घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
जीटी रोड पर ट्रक व स्लीपर बस में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने अफसरों व दमकल को दे दी। सूचना देने के आधा घंटा बाद दमकल मौके पर पहुंची लेकिन कुछ ही देर में पानी खत्म हो गया। बस में सवारियां जल रही थीं और पानी खत्म होने से दमकल लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
असहाय बना प्रशासन, दूसरे जनपद से मंगाई दमकल
हादसे के बाद स्लीपर बस में सवारियां जल रही थीं। लोगों की मदद के प्रशासन के तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे थे। दमकल पानी खत्म होने से लौट गई। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए पड़ोसी जनपद मैनपुरी से दमकल मंगाई गई। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें