फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय गैंग व पुलिस की सांठगांठ की हाईकोर्ट में सुनवाई आज, पुलिसकर्मियों की सीबीआई जांच की मांग

Mon, 24 Aug 2020 11:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
जय बाजपेई पूर्व कानपुर एसएसपी अनंत देव के साथ - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में आरोपी जय व पुलिस के बीच साठगांठ मामले की सुनवाई सोमवार को हाईकोर्ट में होगी। दरअसल, दो साल पहले नजीराबाद में मारपीट व बलवा से संबंधित तीन रिपोर्ट दर्ज हुई थीं। इनमें दो मुकदमों में अधिवक्ता सौरभ भदौरिया और उसके परिवार के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी गई है।

 
विज्ञापन

2 of 5
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
जबकि गैंगस्टर जय बाजपेई और उसके गैंग के सदस्यों को फाइनल रिपोर्ट लगाकर पुलिस ने क्लीनचिट दे दी थी। जय और पुलिस के बीच साठगांठ की बात कहकर सौरभ ने तीनों मुकदमों की निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसी मामले की अब सुनवाई होनी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2018 में नजीराबाद थाने में मारपीट, एससीएसटी एक्ट और बलवा में तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। एक में सौरभ भदौरिया की दुकान में काम करने वाला कर्मचारी विशाल कोरी वादी था तो दूसरे मुकदमे में जय का साथी आयुष सोनकर। विशाल की ओर से कराई गई रिपोर्ट में जय, रजय व शोभित बाजपेई, आयुष सोनकर उर्फ प्रिंस, अमन तिवारी, पवन गुप्ता समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।

 

4 of 5
जय बाजपेई - फोटो : amar ujala
आयुष ने सौरभ भदौरिया, भाई सर्देन्दु, पिता अजय प्रताप सिंह, विशाल कोरी व अशोक भदौरिया को आरोपी बनाया। इसी रात नजीराबाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें सौरभ, सर्देन्दु, अजय, विशाल व अशोक के खिलाफ थाने में पथराव करने, बलवा आदि की बात कही गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
विशाल ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई उसमें पुलिस ने जांच में जय और उसके दोनों भाइयों के नाम हटा दिए। इसी बीच विशाल और आयुष के बीच समझौते की बात कहकर फाइनल रिपोर्ट कोर्ट भेज दी गई। वहीं दो रिपोर्ट में सभी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी गई। इन्हीं तीनों मुकदमों को लेकर सौरभ ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। साथ ही सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें