फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद साक्षी के बोल- मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भारत बनाम पाकिस्तान होगा, ये भी कहा..

Sun, 15 Jul 2018 09:09 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पदेन सदस्य के रूप में शपथ लेते सांसद - फोटो : अमर उजाला
अपने बयानों से राजनीतिक गलियारे में अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर सियासी घमासान मचा दिया है। साक्षी महाराज ने अपने संसदीय क्षेत्र जनपद उन्नाव में पाकिस्तान पर हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। 


 
विज्ञापन

2 of 4
साक्षी महाराज
नवाबगंज नगर पंचायत के पदेन सदस्य की शपथ शनिवार को सांसद हरिसाक्षी महाराज ने ली। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर हमला बोला। कहा कि मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत बनाम पाकिस्तान होगा। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। कहा कि आज इबादत करने के लिए राहुल जगह-जगह मंदिर, मस्जिद खेल रहे हैं। इबादत का ढोंग कर रहे हैं। जबकि असल इबादत भूखे को रोटी, गरीब को मकान व बेरोजगार को रोजगार देना है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
साक्षी महाराज
सांसद हरिसाक्षी महाराज ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर पदेन सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने सांसद साक्षी महाराज व मोहान विधायक ब्रजेश रावत को पदेन सदस्य की शपथ दिलाई। सांसद ने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देेता है, भारत इसका भंडाफोड़ करता रहा है लेकिन अपने मैत्रीय सौहार्द के चलते हर बार उसे छोड़ देता है। पर अब ऐसा नहीं होगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
साक्षी महाराज
सांसद ने कहा कि मोदी ने पूरे विश्व में हिंदुस्तान की अलग पहचान बनाई है। वैश्विक जीडीपी में भारत ने व्यापारिक प्रगति करते हुए अपने को तीसरे नंबर पर स्थापित कर लिया है। सारे विश्व में अपना लोहा मनवाया है।  ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने क्षेत्र व नगर पंचायत को साथ लेकर चलने का वादा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें