सोशल मीडिया पर टिकट कटने की बात उड़ी तो यूपी के फर्रुखाबाद जिले से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने पत्रकार वार्ता कर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होने कहा कि भाजपा टिकट बेचती नहीं है। जिले के लोगों की सेवा 15-20 सालों से कर रहा हूं। सोशल मीडिया पर अफवाहें ज्यादा उड़ती रहती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
2 of 4
सांसद मुकेश राजपूत
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरा और 28 सांसदों का टिकट काटे जाने की खबर केवल अफवाह है। टिकट कटे या रहे भाजपा से हमेशा जुड़ा रहूंगा। जिताऊ व टिकाऊ को ही टिकट दिया जाता है। भाजपा अगर किसी अन्य को टिकट देगी तो वह उनसे अच्छा ही होगा और वह उसे पूरी दमदारी से चुनाव लड़ाएंगे।
विज्ञापन
3 of 4
सांसद मुकेश राजपूत
सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि उन्होंने अपने वादे के अनुसार किसानों की फसलों के दाम बढ़ाए हैं। लेखपालों की हड़ताल के संबंध में कहा कि लेखपाल संघ के किसी पदाधिकारी ने अभी तक मुलाकात नहीं की है। लेखपाल आएंगे तो उनकी समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। लेखपालों की जायज मांगें सरकार मानने को तैयार है।
सांसद ने कहा कि किसान ऋण माफी योजना में सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जल्द ही जिले में दो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इनकी पत्रावली अनुभाग 11 से निकलकर वित्त विभाग में पहुंच गई है। इस अवसर पर जिला महामंत्री विमल कटियार, दिलीप भारद्वाज और संजीव गुप्ता आदि रहे।