आईपीएस सुरेंद्र दास की आत्महत्या के मामले में अधिवक्ता प्रमोद कुमार सक्सेना ने सीएमएम कोर्ट में अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज करने संबंधी प्रार्थनापत्र दिया है। इस प्रकरण की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 22 सितंबर की तारीख दी है। अधिवक्ता के मुताबिक, समाचार पत्रों में छपी खबरों से स्पष्ट है कि एसपी पूर्वी आईपीएस सुरेंद्र दास ने पांच सितंबर को घरेलू कलह से परेशान होकर जहर खा लिया था। नौ सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वह गूगल पर आत्महत्या के तरीके भी खोज रहे थे।
आगे की स्लाइड में- एसपी सुरेंद्र दास के सुसाइड केस में आया नया मोड़
विज्ञापन
2 of 6
एसपी सुरेंद्र सुसाइड केस
अधिवक्ता का कहना है कि एसएसपी ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए जांच एसपी क्राइम को सौंपकर विधिक प्रक्रिया का भी उल्लंघन किया है। मामले में काकादेव थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए। आईपीएस सुरेंद्र दास के ससुर डॉ. रावेंद्र ने कहा है कि उनकी बेटी का सुहाग उजड़ गया, किसी पिता के लिए इससे बड़ा दुख और क्या हो सकता है। इसके बाद भी जिसे जो कहना है कहता रहे। हमें किसी चीज की कोई लालसा नहीं है।
आगे की स्लाइड में- आरोपों के संबंध में कहा कि सही वक्त पर वह उचित जवाब देंगे
विज्ञापन
3 of 6
एसपी सुरेंद्र सुसाइड केस
- फोटो : अमर उजाला
फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि दामाद की अंत्येष्टि के बाद वह लखनऊ में अपने एक रिश्तेदार के घर ठहरे हैं। क्रियाकर्म होने के बाद वह घर लौटेंगे। आरोपों के संबंध में कहा कि सही वक्त पर वह उचित जवाब देंगे। उनकी पहली जिम्मेदारी दुखों के पहाड़ तले बेटी डॉ. रवीना को संभालना है। कुछ लोग बेवजह की बातें करके और परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों से उन्होंने गुजारिश की कि वे सुरेंद्र दास की मौत की सही वजह जाने बगैर कुछ न कहें।
आगे की स्लाइड में- नरेंद्र बोले, मां जैसा कहेंगी वैसा करेंगे
4 of 6
एसपी सुरेंद्र सुसाइड केस
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएस सुरेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र दास का कहना है कि सुरेंद्र की मौत से पूरा परिवार टूट चुका है। अभी मैं सुरेंद्र के क्रियाकर्म में व्यस्त हूं। इसके बाद मां जैसा कहेंगी वैसा करेंगे। फिलहाल सभी लोग लखनऊ स्थित आवास पर हैं। इधर, सीओ कैंट अजीत सिंह चौहान का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आगे की स्लाइड में- एसपी सुरेंद्र दास के सुसाइड केस में आया नया मोड़
विज्ञापन
5 of 6
एसपी सुरेंद्र सुसाइड केस
कानपुर के एसपी सुरेंद्र दास के सुसाइड केस में अब एक नया मोड़ आया है। आईपीएस दास की पत्नी डॉ. रवीना के पिता डॉ. राघवेंद्र का कहना है कि बेटी और दामाद के बीच क्या विवाद चल रहा था उन्हें इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। अगर उन्हें विवाद के बारे में पता चलता तो वह दोनों को जरूर समझाते और ऐसी स्थिति कभी न आती। आईपीएस दास के अंतिम संस्कार के बाद रवीना के पिता ने कहा कि बैकुंठ धाम में रवीना करीब 3 घंटे तक रही।
आगे की स्लाइड में- पालतू कुत्ते के लिए अंडा व नानवेज जन्माष्टमी के दिन मंगाया गया
सभी ने उसकी हालत देखकर नहीं जाने को कहा था। इसलिए लेकर आया हूँ। रात में घर पर सुरेंद्र के शव को देखकर रवीना की हालत बिगड़ रही थी। रवीना अभी तक सदमे में है। सुरेंद्र की मौत से पूरे परिवार को गहरा आघात लगाया है। उन्होेंने यह भी कहा कि पालतू कुत्ते के लिए अंडा व नानवेज जन्माष्टमी के दिन मंगाया गया था। सावन और भादौ में हमारे यहां नॉनवेज नहीं खाया जाता है। इसीलिए सुरेंद्र व रवीना दोनों ने ही व्रत करके भगवान की झांकी सजाई थी।