गणेश महोत्सव की शुरुआत चतुर्थी (13 सितंबर) से हो जाएगी। भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही बप्पा का गुणगान शुरू हो जाएगा। 11 दिन तक शहर में गणपति बप्पा की धूम रहेगी। पांडाल सजकर तैयार हो गए हैं। शहर के करीब 500 पांडाल में बप्पा विराजेंगे। ज्योतिषाचार्य पवन तिवारी और पंडित दीपक पांडेय ने बताया कि इस बार गणेश चतुर्थी स्वाती नक्षत्र में मनाई जाएगी। स्वाती नक्षत्र एवं गुरुवार के शुभ योग को गुरु स्वाती योग भी कहते हैं। इस तरह का योग 119 सालों बाद पड़ रहा है। गणेशजी की प्रतिमा के स्थापना का सर्वाधिक शुभ मुहूर्त सुबह 11:08 बजे से 1:32 बजे तक रहेगा। इसके बाद दूसरा मुहूर्त शाम 4: 40 से 6:12 बजे तक है।
विज्ञापन
2 of 5
गणेश महोत्सव 2018
पूजन सामग्री
गणेशजी की पूजा करने के लिए चौकी या पाटा, जल कलश, लाल कपड़ा, पंचामृत, रोली, मोली, लाल चंदन, जनेऊ, गंगाजल, सिंदूर चांदी का वर्क, लाल फूल, माला, इत्र, मोदक, लड्डू, सुपारी, लौंग, इलायची, नारियल, फल, दूर्वा, दूब, पंचमेवा, घी का दीपक, कैथा, अगरबत्ती, कपूर।
विज्ञापन
3 of 5
गणेश महोत्सव 2018
महाराष्ट्र मंडल का 95वां सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव
वर्तमान में शहर में सैकड़ों गणेश महोत्सव हो रहे हैं। हालांकि शहर में सबसे पहले गणेशोत्सव की शुरुआत करने का श्रेय महाराष्ट्र मंडल खलासी लाइन को जाता है। मंडल इस बार अपना 95वां श्रीं ची महोत्सव मनाएगा। मंडल की वर्षा फडणीस ने बताया कि हमलोग गणेशजी को श्रीं के नाम से पुकारते हैं। पुणे के पेशवा गणेशजी को श्रीं कहते थे। उन्होंने बताया कि उनके यहां प्रमुख आयोजन 22 सितंबर को है। इस दिन सुटलो बुवा मराठी नाटक का मंचन होगा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में मराठी समाज के लोग एकत्र होते हैं।
4 of 5
एहसान कुरैशी, वीआईपी और सुनील पॉल आएंगे। 20 सितंबर को अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आएंगी
नवाबगंज में उर्मिला मातोंडकर और सुनील पॉल बिखरेंगे जलवा
हर बार की तरह इस बार भी नवाबगंज-आजाद नगर व्यापार मंडल की ओर से भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यहां 14 फीट की प्रतिमा विराजित की जाएगी। महोत्सव के दौरान पांच से सात टन मोदक का भोग लगाया जाएगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय उपाध्याय और कोषाध्यक्ष लल्लन अवस्थी ने बताया कि 17 सितंबर को फ्लाइंग एंजिल्स का दल आएगा। 19 सितंबर को लॉफ्टर चैनल के एहसान कुरैशी, वीआईपी और सुनील पॉल आएंगे। 20 सितंबर को अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आएंगी। वहीं तनूरा डांस के लिए ईरान से अहमद आएंगे। गणेश जी की आरती प्रतियोगिता 21 सितंबर को होगी।
सिंधी कालोनी का सिंधु श्रीगणेश उत्सव समिति
समिति के अमित खत्री ने बताया कि उनके यहां भी गणेश महोत्सव की तैयारी पूरी है। महोत्सव के दौरान दस दिनों तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 22 को हवन पूजन के बाद भंडारा भी होगा।