फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींस-टीशर्ट पहनकर रौबीले अंदाज में आईपीएस सोनिया की ‘धमाकेदार इंट्री’, तस्वीरों में देखें...

Fri, 19 May 2017 09:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएस सोनिया सिंह
जींस-टीशर्ट पहनकर अपने रौबीले अंदाज में ‘सड़क छाप मनचलों’ के दांत खट्टे करने वाली आईपीएस सोनिया सिंह ने अब कानपुर का चार्ज संभाल लिया है। पहले ही दिन नई एसएसपी ने शहर की सड़कों पर पैदल ही गश्त शुरू कर दी। एसएसपी सोनिया सिंह की धमाकेदार इंट्री देख पुलिसवाले भी दंग रह गए। 
विज्ञापन

2 of 6
आईपीएस सोनिया सिंह - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
कानपुर शहर की नई एसएसपी सोनिया सिंह के कामकाज का पहला दिन पुलिसवालों के लिए सबकभरा रहा। मंगलवार शाम चार्ज लेते ही वे सिविल ड्रेस में शहर का मिजाज समझने निकल पड़ी। कैंट और काकादेव में पैदल चलकर जायजा लिया।
विज्ञापन

3 of 6
आईपीएस सोनिया सिंह
सड़क पर आड़े-तिरछे खड़ी गाड़ियों का चालान करने की हिदायत दी तो अस्त-व्यस्त पुलिसवालों पर आंखें तरेरी। सोनिया सिंह की यह कड़कमिजाजी आगे भी कायम रही तो कानून-व्यवस्था की दशा सुधरने की शहरी उम्मीद कर सकते हैं। 

4 of 6
आईपीएस सोनिया सिंह
सड़क पर अराजकता करने टेंपो और ई-रिक्शा चालकों और नशेबाजों से सख्ती से निपटा जाएगा। सफेदपोश हो या वर्दी वाला किसी की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। पीड़ित की एफआईआर दर्ज होगी और उसे न्याय भी मिलेगा। इसमें कोताही बरतने वाले की लाइन में आमद कराई जाएगी। यह बात मंगलवार को एसएसपी का कार्यभार संभालने के बाद सोनिया सिंह ने मीडिया से कही। 
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएस सोनिया सिंह
सोनिया सिंह के बारे में जानें
सहारनपुर निवासी सोनिया सिंह 2003 बैच की नगालैंड कैडर की आईपीएस हैं। वह 2012 में उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर आईं हैं। बतौर कप्तान बलरामपुर, उन्नाव, पीलीभीत, सुल्तानपुर, रेलवे लखनऊ और बुलंदशहर में तैनात रह चुकी हैं। वहीं एसएसपी आकाश कुलहरि का तबादला बरेली कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएस सोनिया सिंह
वर्दी तो दुरुस्त रखा करो 
काकादेव में निरीक्षण के दौरान एसएसआई (सीनियर सब इंस्पेक्टर) रघुनाथ यादव एसएसपी को सैल्यूट करने पहुंच गए। उन्होंने एसएसआई की वर्दी दुरुस्त न मिलने पर उसको यह कहते हुए फटकारा कि कम से कम वर्दी को दुरुस्त रखा करो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें