फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रिवॉल्वर रानी’ ने पुलिस पूछताछ में किए ये 5 बड़े खुलासे

Fri, 19 May 2017 08:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
रिवॉल्वर रानी वर्षा
दूल्हे का पिस्टल की नोक पर किडनैप करने वाली ‘दबंग प्रेमिका’ का पता आखिरकार लग ही गया। पिस्टल वाली प्रेमिका के साथ उसकी एक सहेली को भी पुलिस ने पकड़ा है। चर्चा है कि अगवा किया गया दूल्हा (अशोक यादव) भी पुलिस को मिल गया है। गिरफ्तार ‘रिवॉल्वर रानी’ वर्षा ने पुलिस से पूछताछ के दौरान 5 बड़े खुलासे किए जिसे जानकर सभी हैरान हैंं। 

बॉलीवुड की मसाला फिल्मों से लेकर आम जिंदगी तक हर जगह यह बात खूब सुनने में आती है कि दूल्हे ने मंडप से दुल्हन को किडनैप कर लिया, लेकिन हमीरपुर जिले के मौदहा में उल्टा हो गया। युवक की बेवफाई से नाराज युवती ने मंगलवार को उसे कथित तौर पर मंडप से तमंचे के बल पर किडनैप कर लिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
रिवॉल्वर रानी वर्षा
रिवॉल्वर रानी सोमवार को तीन गाडियों में दर्जनभर लोगों के साथ तमंचे लेकर शादी स्थल पहुंची। थी उसके बाद उसने दूल्हे (अशोक यादव) के सिर पर बंदूक लगाई और फिल्मी अंदाज में कहा, 'प्यार हमसे किया और शादी किसी और से करोगे? ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।' तमंचा लहराते हुए उसने ऐलान किया था कि 'ये लड़का मुझसे मोहब्बत करता है... मुझे धोखा देकर शादी कर रहा है...मैं यह होने नहीं दूंगी।' पुलिस को उसने अपने और अशोक के साथ की कुछ तस्वीरें भी साक्ष्य के तौर पर दीं। 
विज्ञापन

3 of 5
अशोक की जयमाल के बाद की फोटो
बीए फाइनल की पढ़ाई कर रही वर्षा ने पुलिस को बताया कि उसने तमंचे या बंदूक के बल पर अशोक का किडनैप नहीं किया था, बल्कि अशोक अपनी मर्जी से उसके साथ आया था। 

4 of 5
रिवॉल्वर रानी वर्षा
वर्षा ने बताया कि दोनों पिछले 8 साल से एक दूसरे को जानते हैं और आपस में प्यार करते हैं। उसने बताया कि अशोक की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हो रही थी, इसलिए वो अशोक को अपने साथ ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिवॉल्वर रानी वर्षा
थाने में पुलिस पूछताछ के दौरान भी वर्षा मुस्कुरा रही थी। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में अशोक ने वर्षा से शादी करने का वादा किया और दोनों के बीच सबकुछ ठीक चलता रहा लेकिन बाद में वह अपने वादे से पलट गया। अशोक ने वर्षा से बातचीत करनी भी बंद कर दी। अशोक के घरवालों ने उसकी शादी हमीरपुर की रहने वाली एक दूसरी लड़की से तय कर दी। इसके बाद अशोक ने वर्षा से पूरी तरह किनारा कर लिया। वर्षा ने कई बार अशोक से मिलकर उसकी बेरुखी की वजह जानने की कोशिश की, लेकिन अशोक ने मिलने से साफ इंकार कर दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें