फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कोच कंडक्टर से बोला 'कैबिनेट मंत्री हूं 'कानपुर में रहते हो, देख लेंगे'

Sat, 24 Mar 2018 02:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
स्लीपर की टिकट लेकर एची कोच में यात्रा करने की ठानी और जब बात न बनी तो इस शख्स ने खुद को कैबिनेट मंत्री बताते हुए धमकी देना शुरू कर दी। जानें क्या है पूरा मामला...
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
श्रमशक्ति एक्सप्रेस से कानपुर आते वक्त बुधवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्लीपर कोच के यात्री डी बाजपेई (पीएनआर नंबर 2724138587) ने एसी कोच कंडक्टर आरके सागर और डिप्टी कंडक्टर एमके बहल को धमकाया।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
खुद को यूपी का कैबिनेट मंत्री सतीश महाना बताते हुए एसी कोच में सफर करने की बात कही। जबकि उसके पास स्लीपर का टिकट था। न मानने पर धमकी दी कि कानपुर में रहते हो, देख लेंगे।


 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
स्टाफ ने उसे एसी में जगह नहीं दी। उसे स्लीपर में ही यात्रा करनी पड़ी। सागर ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत डीआरएम से की है। साथ ही मंत्री से भी संबंधित व्यक्ति की शिकायत करेंगे कि कुछ लोग उनका नाम लेकर बदनाम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें