फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट में एेसा क्या था! जिसकी वजह से लड़की ने कहा- 'जाने का मन नहीं करता'

Sat, 24 Mar 2018 02:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में संवाद करती छात्रायें
देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने कुलपति से संवाद के दाैरान कहा 'मैम यहां टॉयलेट इतना गंदा है कि वहां जाने का मन नहीं करता है। यह किसी सामान्य जगह का टॉयलेट नहीं है। जानिए क्या है पूरा  मामला। 




 
विज्ञापन

2 of 6
कुलपति से छात्र छात्राअाें ने किया संवाद
कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज में शुक्रवार को ‘खुला संवाद’ का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग और छात्रावास से पांच-पांच छात्र-छात्राओं ने कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता के समक्ष अपनी-अपनी बातें रखीं।
विज्ञापन

3 of 6
संवाद करती छात्राएं
संगीत विभाग की एक छात्रा ने कहा कि मैम यहां टॉयलेट इतने गंदे होते हैं कि उसमें जाने का मन ही नहीं करता। एजूकेशन विभाग की एक छात्रा ने विश्वविद्यालय परिसर के बीच में फीमेल पब्लिक टॉयलेट न होने का मुद्दा उठाया। कहा कि एडमिशन कराने के लिए जब अभिवावक आते हैं तो उन्हें टॉयलेट के लिए कैंपस के दूसरे छोर पर जाना पड़ता है।
 

4 of 6
शिकायत करती छात्रा
लाइफ साइंस की एक छात्रा ने कहा कि उनके यहां ज्यादातर कुर्सियां, मेज टूटी हैं। हॉस्टल के छात्रों ने खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए। इस पर कुलपति ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अफसरों और इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से समस्याओं को निस्तारित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

5 of 6
छात्र छात्राअाें ने किया संवाद
उन्होंने साफ-सफाई के लिए विशेष चेतावनी दी। कहा कि अगर आगे से इस तरह की शिकायत आई तो संबंधित जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुलपति ने कहा कि कैंपस काफी बड़ा है। यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर कई विश्वविद्यालयों की तुलना में काफी अच्छा है। इसे और बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने छात्रों की सहूलियत के लिए जल्द ही एक कैंपस बस चलाने का एलान किया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुलपति नीलम गुप्ता
कहा कि इससे छात्र एक विभाग से दूसरे विभाग आसानी से जा सकेंगे। प्रो नीलिमा ने विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ाने की जिम्मेदारी डॉ शिधांशु राय को दी। इस दौरान प्रति कुलपति प्रो. आरसी कटियार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. संजय श्रीवास्तव, डीन एडवांस स्टडी प्रो. संजय स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें