अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से लगातार तीसरे साल परशुराम वाटिका बृजेंद्र स्वरूप पार्क आर्य नगर में सुबह 6 बजे से योगशाला का आयोजन किया गया। इसमें शहरवासियों को आर्ट ऑफ लिविंग बंगलूरू के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के शिष्य स्वामी शिवपाद ने लोगों को योग कराया। अमर उजाला की ओर से योगशाला कार्यक्रम यूपी के कई शहरों चित्रकूट, फतेहपुर आदि जगहों पर आयोजित किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
व्यस्त जीवन में अपने को कैसे सकारात्मक रखें, इसके बारे में भी बताया। योगशाला का आयोजन परशुराम वाटिका बृजेंद्र स्वरूप पार्क में किया गया। इसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने योग किया। स्वामी शिवपाद जी का कहना है कि हमारा मन या तो भूत काल में या फिर भविष्य काल में जीता है।
विज्ञापन
3 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
इससे जीवन में भय बना रहता है, जबकि योग से हम वर्तमान में भी जीवन जीना सीखते हैं। योग ऐसी क्रिया है जो न सिर्फ मनुष्य को स्वस्थ करती है बल्कि मन को भी स्थिर करती है। इसलिए मेरा शहरवासियों से आग्रह है कि आप सभी योगशाला में पहुंचे। जिला प्रशासन व कानपुर योग एसोसिएशन की ओर से शुक्र्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रीनपार्क में हजारों लोगों ने एकसाथ योग किया। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर था। योग प्रशिक्षकों ने मंच से योग के आसन कराए।
4 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में शहरियों के साथ मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एडीजी, आईजी, एसपी समेत तमाम अधिकारी व नेताओं ने योग का लाभ लिया। अमर उजाला की ओर से आर्यनगर स्थित परशुराम वाटिका में भी योगशाला आयोजित की गई। बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े। बंगलूरू से आए आर्ट ऑफ लिविंग के योगाचार्य स्वामी शिवपाद के सानिध्य में योग के आसन किए। जिला प्रशासन, कानपुर योगा एसोसिएशन, आयुष विभाग व अमर उजाला की ओर से चल रहे योग पखवाड़ा के तहत ग्रीनपार्क स्टेडियम में भी योग कराया गया। डीएम विजय विश्वास पंत ने बताया कि सुबह 6 से 8 बजे तक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। लोगों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यहां सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए। योग शिक्षक पूनम वाजपेयी, वीर सिंह, अर्चना, आकांक्षा, डॉ.जया, गुंजन, अमन ओझा, अभिषेक, संजय, गौरीशंकर कोस्टा, आलोक, रविप्रकाश ने योग कराया।