फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व प्राइवेट बस की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत से रातभर चीत्कारों से गूंजता रहा पोस्टमार्टम परिसर

Thu, 20 Jun 2019 10:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 6
फतेहपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में ट्रक व प्राइवेट बस की भिड़ंत में जान गंवाने वाले आठ लोगों का पोस्टमार्टम बुधवार की रात एक बजे तक हो पाया। परिजनों की चीत्कारों से परिसर गूंजता रहा। परिजन तड़के शव लेकर अपने गांव पहुंचे। कोहराम के बीच शवों का अंतिम संस्कार हुआ।

 
विज्ञापन

2 of 6
फतेहपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
चांदपुर थाना क्षेत्र के कौंह मोड़ पर बुधवार को ट्रक और यात्रियों से भरी बस की टक्कर हुई थी। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत नौ लोगों की मौत हुई थी। आठ शव का पोस्टमार्टम जिले में हुआ। एक की मौत कानपुर में होने की वजह से वह पोस्टमार्टम कानपुर में हुआ।

 
विज्ञापन

3 of 6
फतेहपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
डीएम संजीव सिंह, एसपी रमेश, सीएमओ डा. उमाकांत पांडेय, सीओ सिटी केडी मिश्रा, चांदपुर एसओ राजीव सिंह, शहर अपराध निरीक्षक नंदलाल सिंह समेत भारी पुलिस बल पंचनामे की कार्यवाही में मौजूद रहे। करीब रात के दस बजे से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

 

4 of 6
फतेहपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में सीएमओ के निर्देश पर जिला अस्पताल से सर्जन डा. नरेश विशाल, जेल डा. आलोक कुमार, डा. उत्कर्ष यादव, फार्मासिस्ट अनंत पटेल की संयुक्त टीम ने रात करीब एक बजे पोस्टमार्टम कार्रवाई पूरी कर सकी। ट्रक चालक शिवाकांत सैनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गर्दन कट जाना निकला है।

 
विज्ञापन

5 of 6
फतेहपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मान रही है कि ट्रक रफ्तार में बस की बॉडी को फाड़ते हुए बस में जा घुसा था। बस की लोहे की बॉडी का टुकड़ा गले में लगा होगा। चांदपुर सठिगवां के बस चालक रामसजीवन प्रजापति, ललौली थाने के नूरगंज निवासी शमीम के बेटे सिराज (8),चांदपुर रूरा निवासी जयराम की पत्नी शिवप्यारी (45), हमीरपुर के कांशीराम कालोनी निवासी अमर सिंह और उनके बेटे वीर सिंह, कानपुर देहात भीतरगांव निवासी बाबूराम व उनकी पत्नी सुशीला के शवों का पोस्टमार्टम हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फतेहपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इन सभी की मौत सिर और पसलियों में गंभीर चोट के चलते हुईं। सिर में चोट सभी को लगी। उधर, कानपुर हैलट से अमौली निवासी रामनारायण का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। गांव में परिजनों में कोहराम मचा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें