फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार पर पहरा: प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर रही थी बेटी, इसी बीच हुई मां की एंट्री, फिर जो हुआ...

Tue, 25 May 2021 01:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करने पहुंची युवती - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सोमवार को कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित एक शिव मंदिर में पहुंची महिला ने उस समय जमकर हंगामा काटा, जब मंदिर में खड़ी उसकी बेटी ने वहां अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पकड़ ली। महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देख इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला युवक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गई। जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां लड़की को उसकी मां के सुपुर्द कर पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है। कल्याणपुर सीएनजी पंप के पीछे स्थित शिव मंदिर में प्रेमिका के साथ शादी करने पहुंचे मस्वानपुर निवासी सुशील उर्फ रिंकू को इस बात का अंदाजा नहीं था कि मंदिर में फेरे पड़ने से पहले ही उसकी जिंदगी में भूचाल आ जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करने पहुंची युवती - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में मौजूद पुजारी ने वर-वधु का परिचय जानकर जैसे ही मंत्रोच्चारण शुरू किया कि अचानक लड़की की मां वहां आ गई। जिसे देख वर-वधु के होश उड़ गए। मां का गुस्से से लाल चेहरा देखकर इससे पहले की लड़की कुछ बोल पाती, महिला आग बबूला हो लड़के पर टूट पड़ी। शोर-शराबा सुन दौड़े आसपास के लोगों ने किसी तरह लड़के को महिला के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन

3 of 5
प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करने पहुंची युवती - फोटो : अमर उजाला
इस बीच माहौल गर्म होता देख पंडित जी भी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। जिसके बाद महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वह लड़के की गिरफ्तारी की बात पर अड़ गईं।

4 of 5
प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करने पहुंची युवती - फोटो : अमर उजाला
पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गई। पूछताछ के दौरान लड़के ने पुलिस को बताया कि वह दोनों बालिग हैं और दोनों अपनी मर्जी से शादी कर रहे थे। 2007 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती लड़की से हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करने पहुंची युवती - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह उसने फोन कर लड़की को शादी के लिए मंदिर में बुलाया था। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। हालांकि दोनों बालिग हैं। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें