कानपुर में एक और महिला में मंगलवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला का इलाज हैलट के कोविड अस्पताल में चल रहा है। वहीं देर रात कोरोना के दो मरीज और मिले। इस रिपोर्ट के बाद अब शहर में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या 79 पहुंच गई है। इसमें से 11 महिलाएं हैं। इससे कोरोना के सामुदायिक संक्रमण के भी संकेत पुख्ता हो रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर के रोशन नगर में तैनात पुलिस
- फोटो : amar ujala
इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग में कोरोना की रैपिड कार्ड से जांच शुरू कर दी गई है। यहां मेडिकल स्टाफ की भी जांच की जा रही है। महिला (45) रोगी किदवईनगर क्षेत्र के बेगमपुरवा मोहल्ले की बताई जा रही है। यह क्षेत्र पहलेे से ही रेड जोन में है।
विज्ञापन
3 of 5
कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद पूरे इलाके को किया गया सैनिटाइज
- फोटो : amar ujala
महिला को तीन दिन पहले हैलट में भर्ती किया गया था। उसे सांस फूलने की दिक्कत थी। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में उसे कोरोना की पुष्टि हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग संपर्क और इलाज के संबंध में ब्योरा खंगालने में जुट गया। यह भी पता किया जा रहा है कि हैलट में भर्ती होने से पहले उसने कहां इलाज कराया था।
4 of 5
कानपुर के हैलट अस्पताल का नजारा
- फोटो : amar ujala
सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि उर्सला में रैपिड कार्ड से जांच कराए जाने की व्यवस्था कर दी गई है। यहां मेडिकल स्टाफ की भी जांच कराई जाएगी। जिन लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने का संकेत मिलेगा, उनकी लार की जांच होगी।
इसके साथ ही हॉट स्पॉट क्षेत्रों में कंटेंटमेंट प्लान भी लागू कर दिया गया है। इस प्लान के तहत प्रत्येक घर का सर्वे कराया जाएगा। संक्रमण कम्युनिटी स्तर पर फैल रहा है। सर्वे में जो भी संदिग्ध मिलेगा उसका सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। पॉजिटिव आने पर इलाज की व्यवस्था की जाएगी।