कानपुर के अठारहवें हॉटस्पॉट इलाके रावतपुर के रोशननगर में पहले दिन मंगलवार को लोग दूध, सब्जी और दवा के लिए परेशान हुए। यहां की 11 गलियों के लोगों को रोजमर्रा के सामान के लिए परेशान होना पड़ा। यहां छह नाकों को सोमवार शाम से ही सीज कर दिया गया था। मंगलवार को पुलिस ने किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन
2 of 6
रोशन नगर पहुंची मेडिकल टीम
- फोटो : amar ujala
लोगों के घरों में जरूरत का सामान पहुंचाने के लिए 50 वालंटियर्स लगाए गए हैं। रोशननगर के रहने वाले कोरोना संक्रमित प्रापर्टी डीलर की मौत के बाद क्षेत्र को हॉटस्पाट घोषित कर सील कर दिया गया था। पुलिस ने लोगों से घरों पर ही रहने को कहा था। सुबह कई लोग दूध, दवा व सब्जी लेने निकले तो पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। लोगों का कहना है कि घर में जरूरत का सामान है नहीं और पुलिस बाहर निकलने नहीं दे रही है।
विज्ञापन
3 of 6
पूरे इलाके को किया गया सील
- फोटो : amar ujala
ऐसे में समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। क्षेत्र के शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि गली में न तो कोई सब्जी वाला, न कोई दूध वाला और न ही कोई अखबार वाला आया। कल रात से घर से बाहर नहीं निकले हैं। क्षेत्र के अमित राठौर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सोमवार रात को ही सब्जी और दूध दो दिन का स्टाक ले आए थे। उसी से काम चला रहे हैं। उधर, क्षेत्र में पहुंची मेडिकल टीम ने लोगों की जांच की और जागरूक किया।
4 of 6
मेडिकल टीम ने किया इलाके का सर्वे
- फोटो : amar ujala
टीम के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। रोशन नगर का निरीक्षण करने के लिए सुबह एसीएम 6 अभिषेक सिंह, सीओ कल्याणपुर अजय कुमार, एसपी पश्चिम डॉ अनिल कुमार पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करें तो तुरंत कार्रवाई की जाए। इसके बाद यहां की गलियों का सैनिटाइजेशन शुरू कराया गया। सुबह कई लोग दवा, दूध, सिलिंडर लाने के लिए बैरीकेडिंग के पास पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हे घर भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 6
पूरा इलाका किया गया सील
- फोटो : amar ujala
क्षेत्र के संगीत ने बताया कि उन्हें दांत की दवा लेने जाना था लेकिन पुलिस ने समस्या नहीं सुनी। इसी तरह मुकेश को सिलिंडर लेने जाना था लेकिन पुलिस ने उन्हें भी लौटा दिया। क्षेत्र में 50 वालंटियर्स तैनात किए गए हैं। कल्याणपुर सीओ अजय कुमार के मुताबिक बुधवार से प्रत्येक गली में दो वालंटियर्स तैनात होंगे। ये लोग घरों को दूध, सब्जी, राशन और दवा उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए वालंटियर्स से कम से कम तीन दिन का सामान मंगाना होगा। चौथे दिन ही वालंटियर्स घरों में दोबारा सामान पहुंचाने जाएंगे। गलियों में एनाउंसमेंट कर जानकारी दे दी गई है।
पूरे इलाके में तैनात की गई पुलिस
- फोटो : amar ujala
नर्सिंग स्टाफ को भी लौटाया
क्षेत्र में रहने वाली समरीन फातिमा शिवराजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स हैं। सुबह वह जैसे ही स्कूटी से घर से निकली तो पुलिस वालों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने मेडिकल स्टाफ होने की बात कहीं लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। अंत में वह वापस चलीं गईं।
एसआई को भी लौटाया
रोशननगर में रहने वाले उन्नाव कोतवाली में तैनात एसआई राजेंद्र प्रसाद ड्यूटी पर जाने के लिए निकले। बैरिकेडिंग के पास एसआई मनोज कुमार ने कहा कि जब तक उच्च अधिकारी का निर्देश नहीं आएगा तब तक बैरीकेडिंग नहीं खोली जाएगी। राजेंद्र ने मोबाइल नंबर लेकर तुरंत कल्याणपुर सीओ से बात की और जानकारी दी फिर भी उन्हे घर वापस जाने को कह दिया गया।