फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए गोविंद नामदेव की नजर में इस समय कौन है 'बॉलीवुड का सबसे बड़ा विलेन'

Sat, 07 Jul 2018 06:59 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव।
अब तक लगभग 115 फिल्मों में काम कर चुके मशहूर एक्टर गोविंद नामदेव के लिए अभिनेता प्राण उनके आदर्श हैं। अपनी फिल्मों में उन्हें 'ओह माई गॉड', 'बैंडिट क्वीन', 'विरासत', 'प्रेम ग्रंथ', 'बैंडिट क्वीन', 'सरफरोश', 'सत्या', 'कच्चे धागे' खासतौर पर पसंद हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कौन है आज के समय में बॉलीवुड का सबसे बड़ा विलेन...
 
विज्ञापन

2 of 5
नाना पाटेकर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अपने समकालीन खलनायकों में वह नाना पाटेकर और वर्तमान में नवाजुद्दीन को बेहतरीन विलेन एक्टर मानते हैं। उन्होंने इटावा में अपनी फिल्म 'रॉक बैंड पार्टी' की शूटिंग के दौरान कहा कि इस साल उनकी पांच फिल्में रिलीज हो रही हैं। उनकी आगामी फिल्मों में 'दशहरा', दिवंगत ओम पुरी के साथ अंतिम फिल्म गांधी - द कॉन्सपिरेसी (60 फीसदी हॉलीवुड कलाकार व तकनीशियन, 40 फीसदी बॉलीवुड), स्विटजरलैंड में फिल्माई गई फिल्म 'कमिंग बैक डार्लिंग', 'काशी' - इन सर्च ऑफ गंगा, 'जंक्शन वाराणसी' तथा बाल श्रम मुद्दे पर आधारित फिल्म 'झलकी' प्रमुख हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- चंबल के बीहड़ों में क्या कर रहे हैं गोविंद नामदेव...
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव।
फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने कहा कि इटावा में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतरीन लोकेशन हैं। चंबल का बीहड़, सफारी पार्क और यहां के स्कूल किसी फिल्म की शूटिंग का अच्छा हिस्सा हो सकते हैं। फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने शुक्रवार को अमर उजाला के साथ बातचीत में शहर के अनुभव साझा किए। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बॉलीवुड फिल्म 'रॉक बैंड पार्टी' के बारे में...

4 of 5
फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव।
'ओह माई गॉड', 'बैंडिट क्वीन', 'दम मारो दम', 'विरासत', 'कच्चे धागे', 'मस्त', 'तक्षक', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'पुकार', 'राजू चाचा', 'सरफरोश', 'सत्या', 'जॉनी गद्दार' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की विशेष छाप छोड़ चुके गोविंद नामदेव आज कल शहर में बॉलीवुड फिल्म 'रॉक बैंड पार्टी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'रॉक बैंड पार्टी' के बारे में बताया कि इसमें ऑनर किलिंग का मुद्दा उठाया गया है।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- चंबल की लोकेशन और फिल्म की शूटिंग ...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव।
अभिनेता ने कहा कि आखिर कैसे कोई अपने ही बच्चों को जान से मार देता है अपनी इज्जत के लिए और सिर्फ समाज की रुढ़िवादिता के चलते। इस फिल्म में उनका रोल एक थानेदार का है जो ऑनर किलिंग के केस साल्व करता है। उन्होंने बताया कि चंबल की लोकेशन फिल्म की शूटिंग और कहानी के अनुरूप सटीक बैठती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें