सीमित ओवरों के विशेषज्ञ इयोन मोर्गन की अगुवाई में इंग्लैंड टीम ने मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में अपना पहला नेट अभ्यास किया। पूरी टीम ने सुबह तकरीबन तीन घंटे नेट प्रेक्टिस की।
विज्ञापन
मोर्गन की अगुवाई में टीम पहुंची कानपुर
2 of 3
इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
मंगलवार सवेरे तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे इंग्लैंड की टीम प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरी। विराट कोहली की भारतीय टीम से भिड़ने के लिए मोर्गन की अगुवाई में टीम कानपुर पहुंच चुकी हैं। कुक वनडे और टी20 में नहीं खेलेंगे। अब इंग्लैंड के खिलाड़ियों को 26 जनवरी को ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले पहले टी20 मैच में भारत से कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
फुटबाल खेलते हुए इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
फिलहाल, इंग्लैंड की टीम जमकर पसीना बहा रही है। खिलाड़ियों ने वार्मअप के लिए फुटबाल भी खेली। बता दें पुणे, कटक (19 जनवरी) और कोलकाता (22 जनवरी) में तीन वनडे मैच खेलने के बाद तीन टी20 मैच कानपुर (26 जनवरी), नागपुर (29 जनवरी) और बेंगलुरू (एक फरवरी) में खेले जायेंगे। पहला टी20 मैच कानपुर की धरती पर खेला जाएगा। भारतीट क्रिकेट टीम अभ्यास के लिए अभी मैदान पर नहीं उतरी है।