फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 1 रुपये के सिक्के के कारण पुलिस को अस्पताल आना पड़ा, जमकर हुआ हंगामा

Sat, 23 Jun 2018 07:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के महोबा जिला अस्पताल में एक रुपये का सिक्का हंगामे का कारण बन गया। लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस को आना पड़ गया। जानें क्या है  पूरा मामला...
 
 
विज्ञापन

2 of 4
महोबा जिला अस्पताल
जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से 1200 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे है। शुक्रवार को पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे मरीजों और उनके तीमारदारों ने एक रुपये निर्धारित सरकारी फीस के रूप में एक रुपये का छोटे सिक्का दिए। जिसे अस्पताल कर्मी ने लेने से मना कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
इससे नाराज मरीजों ने भारतीय रिजर्व बैंक का सिक्का न लेने पर हंगामा शुरू कर दिया और कर्मचारी पर मनमानी का आरोपी लगाया। सिक्का न लेने पर एक मरीज विजय शंकर निवासी नैकानापुरा ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने कर्मचारी से सिक्का न लेने का कारण पूछा तब कर्मचारी ने बताया कि मरीज तो छोटा सिक्का देकर पर्चा बनवा लेते है लेकिन वही सिक्का मरीजों को वापस करने पर वह दुकानों में न चलने की बात कहते हुए मना कर देते है।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
पुलिस ने कर्मचारी को सिक्का लेने के निर्देश दिए। इस दौरान करीब एक घंटे तक पर्चा बनाने का काम प्रभावित रहा और मरीज परेशान रहे। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. उदयवीर सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें