फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और गठबंधन पर इमरान के 10 वार, कातिल सनकी-तानाशाह के साथ ही और भी बहुत कुछ कह डाला

Sat, 04 May 2019 03:25 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 11
इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रधानमंत्री मोदी, अखिलेश यादव और मायावती पर कसे तंज
यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमले किए। इस दौरान इमरान ने अखिलेश यादव और मायावती को लेकर भी कई तंज कसे। इमरान ने एक ओर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करने की अपील की तो दूसरी ओर भाजपा और सपा-बसपा को नसीहत दे डाली। इमरान के इन बयानों के बाद सियासी भूचाल मचने के कयास लगाए जा रहे हैं।

आगे पढ़िए इमरान के 10 बड़े बयान....
विज्ञापन

2 of 11
सभा को संबोधित करते शायर इमरान प्रतापगढ़ी - फोटो : अमर उजाला
1 -इमरान ने कहा कि यह भी समझ लीजिए फतेहपुर सीट पर कांग्रेस के आलाकमान की नजर है। अमेठी व रायबरेली को छोड़ दें तो यह पहला जिला है जहां प्रियंका दो बार आई हैं। एक ओर माया के सामने हाथ बांधकर खड़ा रहने वाला प्रत्याशी है, बहनजी से पूछेगा बोलूं कि न बोलूं। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी है, दो बार प्रियंका खुद आ गईं। मजबूत इंसान पर दांव लगाओ। वैसे भी गठबंधन प्रत्याशी पांच साल हाथी के दाम वसूल करेगा। पांच साल हाथी को चारा भी तो खिलाना है। काम कहां होगा।


 
विज्ञापन

3 of 11
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
2- एक तानाशाह इस मुल्क को अपनी सनक में बर्बाद करना चाहता है।

4 of 11
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
3-  गठबंधन दस-बीस सीट जीत भी गई तो क्या होगा। वह कांग्रेस से ही मिलेगी। अरे भाई नुकसान क्यों कर रहे हो जब डायरेक्ट दिल्ली पहुंच सकते हो तो लखनऊ क्यों जाना चाहते हो। 
विज्ञापन

5 of 11
राहुल गांधी - फोटो : ANI
4- इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि लड़ाई केवल कांग्रेस व भाजपा में है। गठबंधन को चुनना बेकार है। वैसे भी इतनी धूप में साइकिल पंचर हो जाती है, हाथी साए में बैठ जाता है, कमल मुरझा जाता है। यदि कोई हमेशा साथ रहता है तो वह आपका पंजा।

 
विज्ञापन

6 of 11
अमेठी में प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala
5- जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भैयाजी-बहनजी की तरफ देखने से तो अच्छा है, कांग्रेस के भाई-बहन को देखो
विज्ञापन

7 of 11
इमरान प्रतापगढ़ी - फोटो : @ImranPratapgarhiOfficial
6- एक तानाशाह जो बेखबर रहता है नजीब की मां के रोते देखकर, खामोश रहता है कयूब खां की मां की चीखें सुनकर, सोलह साल के हाफिज जुनैद के मारे जाने पर चुप रहता है। ऐसे तानाशाह को हटाने के लिए राहुल के साथ खड़ा हूं।

8 of 11
इमरान प्रतापगढ़ी - फोटो : @ImranPratapgarhiOfficial
7- गठबंधन के लोग आएं और कहें कि बंटना मत वरना गठबंधन हार जाएगा तो उनसे कह देना इमरान आया था कह रहा था कि अखिलेश के लोगों को बांटना मत वरना हिंदुस्तान हार जाएगा। यह हिदुस्तान की लड़ाई है।

9 of 11
इमरान प्रतापगढ़ी - फोटो : @ImranPratapgarhiOfficial
8- उन्होंने कहा कि लड़ाई बड़ी हो मकसद बड़ा हो तो कुछ चीजें कुर्बान करनी पड़ती हैं।

 

10 of 11
इमरान प्रतापगढ़ी - फोटो : @ImranPratapgarhiOfficial
9- उन्होंने नज्म सुनाकर किया वार...

एक वादे को निभाने के लिए कुछ करो, अपनी दस्तार बचाने के लिए कुछ करो
अब तलक सबको जिताने के लिए ही किया, अबकी कातिल को हराने के लिए कुछ करो

विज्ञापन

11 of 11
इमरान प्रतापगढ़ी - फोटो : @ImranPratapgarhiOfficial
10- इमरान ने कहा...

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत के नाम पर देश की जनता से मोदी वोट मांग रहे इससे खराब बात क्या हो सकती है। उन्हें गोरखपुर में हुए 76 बच्चों की मौत पर भी वोट मांगना चाहिए। मोदी ने महाराष्ट्र में 16 जवानों की शहादत का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने गठबंधन को ठगबंधन करार दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें