फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर एसबीआई में आपका खाता है तो जरूर पढ़ लें ये खबर, अनदेखी की तो पैसे जमा न करवा पाएंगे

Sat, 11 Aug 2018 08:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में यदि आपका खाता है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक में कैश जमा करने यदि आप खुद नहीं जा रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ लेनी चाहिए। नई व्यवस्था को लागू करने के लिए एसबीआई मुख्यालय ने 26 जुलाई को निर्देश जारी कर दिए हैं। कानपुर शहर में एसबीआई के करीब 12 लाख खाताधारक हैं।


 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
एसबीआई के सूत्रों ने बताया कि अभी तक यदि किसी व्यक्ति का प्रतिनिधि बैंक में कैश जमा करने जाता था तो संबंधित खाताधारक द्वारा दी गई पे स्लिप पर खाताधारक के हस्ताक्षर देखे जाते थे। खाताधारक के हस्ताक्षर बैंक में मौजूद हस्ताक्षर से मिलाए जाते थे। इसके बाद कैश जमा कर लिया जाता था।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
नई व्यवस्था के तहत यदि कोई प्रतिनिधि कैश जमा करने आता है तो उसके पास एक संबंधित खाताधारक का अथॉरिटी लेटर होगा। इसमें कैश जमा करने आए प्रतिनिधि के हस्ताक्षर होंगे और उसको संबंधित व्यक्ति प्रमाणित भी करेगा। इसके बाद ही कैश जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
सूत्रों ने बताया कि कैश जमा करने में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के क्रम में यह व्यवस्था की गई है। इस नई व्यवस्था से संबंधित खाते में जमा होने वालों की निगरानी भी की जा सकेगी। सूत्रों ने बताया कि यदि किसी कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा कैश जमा किया जा रहा है तो संबंधित कंपनी का लेटर मान्य होगा। अन्य सामान्य खाताधारक एक सामान्य लेटर पर हस्ताक्षर प्रमाणित करके बैंक शाखाओं में देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें