फतेहपुर में हाईवे किनारे अवैध रूप से मिट्टी खनन में रीयल स्टेट और हाईवे निर्माण के क्षेत्र की जानीमानी कंपनी का नाम उजागर हुआ है। डीएम के आदेश पर जांच कर रहे खान अधिकारी ने आगरा की एक कंपनी का खेल पकड़ा है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
यह कंपनी सपा सरकार में आगरा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे बनाकर चर्चा में आई थी। वर्तमान सरकार इसके निर्माण कार्यों की जांच करा रही है। खान विभाग की तरफ से कंपनी को नोटिस भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इतनी बड़ी तादात में मिट्टी खनन करने का जनपद में यह बड़ा मामला है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
हाईवे पर बन रहे सिक्स लेन का निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से मशहूर कारपोरेट कंपनी पीएनसी को दिया गया है। जिला खान अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि दूधीकगार क्षेत्र में पीएनसी कंपनी को दो हेक्टेयर क्षेत्रफल जमीन मिट्टी खनन के लिए आवंटित की गई है।
4 of 5
डेमो
इस निर्धारित क्षेत्र में कंपनी को दो से तीन मीटर तक खनन करने की अनुमति प्रदान की गई थी। मगर कंपनी ने मौके पर आठ से दस मीटर तक मिट्टी खनन कर डाला। खान अधिकारी ने बताया कि पीएनसी ने अवैध रूप से लगभग बीस हजार वर्गगज मिट्टी का खनन कर लिया है।
उन्होंने बताया पहले पीएनसी कंपनी को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा जा रहा है। इस मामले में कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर अब तक क्या कार्रवाई की है। वहीं इस प्रकरण में जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संवेदनशील है और प्रावधान में जो कठोर कार्रवाई होगी, की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिट्टी खनन में लगी कंपनी को बख्शा नहीं जाएगा। खान अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर व अन्य कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।