फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुलायम सिंह महाविद्यालय’ पर चला बुलडोजर, सीएम योगी के तगड़े एक्शन का असर चारों तरफ

Tue, 13 Jun 2017 10:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मुलायम सिंह महाविद्यालय के अवैध निर्माण को ढहाया गया
अवैध निर्माणों को लेकर सीएम योगी के तगड़े एक्शन का असर अब दिखाई देने लगा है। सोमवार को कानपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध रूप से बने मुलायम सिंह महाविद्यालय के गेट को ढहा दिया। इस दौरान विरोध करने वालों पर पुलिस का खौफ भी साफ-साफ दिखाई दे रहा था।  
विज्ञापन

2 of 4
मुलायम सिंह महाविद्यालय के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने सोमवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ कानपुर के यशोदा नगर में स्वर्णजयंती विहार और गंगापुर कालोनी में अभियान चलाया। स्वर्णजयंती विहार योजना की रोड पर बनाए गए मुलायम सिंह महाविद्यालय के गेट और दीवार को ढहा दिया।
विज्ञापन

3 of 4
मुलायम सिंह महाविद्यालय के अवैध निर्माण को तोड़ा गया
गंगापुर कालोनी की ओर भी लगाए गए गेट को तोड़ा गया। इसके अलावा फ्लैट से अवैध कब्जेदार को हटाकर मूल आवंटी को कब्जा दिलाया। इस दौरान 80 वर्गमीटर जमीन भी खाली कराई। 
विज्ञापन

4 of 4
मुलायम सिंह महाविद्यालय के अवैध निर्माण को ढहाता बुलडोजर
केडीए के अधिशासी अभियंता लव उपाध्याय ने बताया कि मुलायम सिंह महाविद्यालय के प्रबंधकों की ओर से रोड पर अवैध रूप से दीवार बनाकर गेट लगा लिया था। गंगापुर कालोनी में भी गेट लगाकर रोड बंद कर दी थी। इन दोनों गेटों और दीवार को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान अपर सचिव पीके सिंह, एई रवींद्र वर्मा, जेई राजेश तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें