आईआईटी कानपुर में चल रहे कल्चरल फेस्टिवल अंतराग्नि 2018 के दौरान एक अजीब सा पहलू सामने आया है। 24 अक्टूबर की रात को फेस्ट में शिरकत करने आए दूसरे कॉलज के छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जिस जगह उनको ठहराया गया वो जगह निर्माणधीन और बहुत ही गंदी थी। अंतराग्नि 2018 में शामिल होने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के 28 छात्र-छात्राओं को शनिवार सुबह 6 बजे आईआईटी सिक्योरिटी ने कैंपस से बाहर निकाल दिया।