आईआईटी रुड़की से बीटेक करने वाले कोचिंग संचालक मोहम्मद शहवान ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद सल्फास खा कर जान दे दी। पत्नी नमरा का खून से लथपथ शरीर फ्लैट के एक कमरे में तो शहवान का शव घर से 50 किलोमीटर दूर बिल्हौर में सड़क किनारे सफेद रंग की स्कोडा कार में मिला। इस सनसनीखेज हत्या कांड और निकाह के समय मेहर की 20 करोड़ की रकम कानपुर शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
2 of 7
पति शहवान के साथ नमरा खान
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी नमरा की हत्या कर खुदकुशी करने वाले कोचिंग संचालक शहवान ने एक डायरी में कुछ ऐसे हालातों का जिक्र किया है, जिनसे आजिज आकर यह कदम उठाया। फ्लैट से मिली डायरी में आईआईटी रुड़की से बीटेक करने वाले शहवान ने लिखा है कि ‘सितंबर 2016 में नमरा मेरी जिंदगी में आई।
विज्ञापन
3 of 7
पति शहवान के साथ नमरा (फाइल फोटो)
मैंने अपनी बीवी और बच्चों के बारे में उसे बताया। दूर रहने को कहा, इसके बाद भी नहीं मानी। उसके कहने पर मैंने पहली पत्नी समराना को तलाक दे दिया। पहले 21 जुलाई 2018 को उससे शादी की, इसके बाद घरवालों को जानकारी देकर 27 सितंबर 2018 को निकाह किया।
कोचिंग संचालक मोहम्मद शहवान ने निकाह के वक्त नमरा को मेहर की रकम के रूप में 20 करोड़ रूपये देने की बात कही थी। वारदात के बाद अपार्टमेंट और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों की बीच बीस करोड़ मेहर की रकम चर्चा का विषय रही। बता दें निकाह के दौरान निकाहनामा तैयार करते समय मेहर की रकम का जिक्र किया जाता है। भविष्य में यदि पति तलाक लेता है तो मेहर की यह रकम उसे पत्नी को देनी होती है।
विज्ञापन
5 of 7
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
शादी के बाद मेरा बेटा मेरे साथ रहता था। ये उसे पीटती थी, मजबूरन मुझे बेटे को अपने से दूर करना पड़ा। रोज के झगड़े बर्दाश्त नहीं होते, अब जीना नहीं चाहता’। पुलिस ने डायरी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। डायरी में आगे लिखा है कि मेरे मरने के बाद मेरी संपत्ति पहली पत्नी और बच्चों को दे दी जाए।
विज्ञापन
6 of 7
नमरा के बेडरूम में बिस्तर पर खून के धब्बे, चाकू और चश्मा
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने डायरी देखने के बाद हैंड राइटिंग मोहम्मद शहवान की ही होने की पुष्टि की। फिर भी पुलिस ने डायरी को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजी है। पुलिस के मुताबिक सहवान ने गैस चूल्हे पर कोई कागज भी जलाया है। जलने की वजह से पता नहीं चल सका कि उसमें क्या लिखा था।
वैलेंटाइन डे पर पति शहवान के साथ नमरा खान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
डायरी में यह भी लिखा है कि पत्नी नमरा कई लड़कों से बातचीत करती थी। डायरी में लिखा है कि वह दिनभर खुद सोती है। जब वे सोते हैं तो उसे नोचती है। गंदी-गंदी गालियां देती है। ऐसे में मन करता है, खुद मर जाओ या कहीं भाग जाओ। इस बात को पढ़कर पुलिस का कहना है कि शायद ये वाक्य वारदात के पहले के हैं।