आईजी जेल ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
- फोटो : amar ujala
पाकशाला और अस्पताल का लिया जायजा
निरीक्षण की शुरुआत कारागार की दोनों पाकशालाओं से हुई। आईजी ने बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्वच्छता के मानकों की जांच की, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। इसके बाद वे कारागार चिकित्सालय पहुंचे, जहां भर्ती बंदियों से सीधे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और दी जा रही डॉक्टरी सुविधाओं की जानकारी ली।