स्टेट बैंक में बार-बार सर्वर फेल होने की समस्या से अब निजात मिलेगी। मुंबई हेड ऑफिस से सर्वर के लिए नया सॉफ्टवेयर भेजा गया है, जिसे अपलोड किया जा रहा है। अगर अापका खाता भी एसबीअाई में है ताे यह खबर जरूर पढ़े।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस नए सॉफ्टवेयर से सर्वर फेल होने की समस्या दूर हो जाएगी और ऑफलाइन भी काम किया जा सकेगा। नगर के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में मंगलवार को हेड ऑफिस मुंबई से इंजीनियरों की टीम आई।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
उन्होंने बैंक शाखा में लगे मेन कंप्यूटर में सर्वर का नया सॉफ्टवेयर अपलोड किया। इस दौरान कंप्यूटर बंद होने से बैंक में ग्राहकों की भीड़ लग गई और लोग सर्वर आने के इंतजार में बैठे रहे। शाखा प्रबंधक संतोष कुमार दुबे ने बताया बैंक में बार-बार सर्वर फेल होने की समस्या से ग्राहकों को भी परेशानी होती थी।
वहीं बैंक के कर्मचारियों को भी दैनिक कामकाज में दिक्कत आती थी। इसलिए हेड ऑफिस से नया सॉफ्टवेयर भेजा गया है। इसे अपलोड करने के बाद सर्वर की समस्या दूर हो जाएगी।