'अाजा में हवाअाें पे बिठा के ले चलूं तू ही ताे मेरी दाेस्ती है' इस चाहत भरी लाइन काे अब अाप सच कर के दिखा सकते हैं। एक एविएशन कंपनी इश्क के महीने यानी फरवरी में वेलेंटाइन डे के माैके पर एक खास अाॅफर लेकर अाई है पर यह अाॅफर मिलेगा उसे जिसके पास गर्लफ्रेंड हाेगी।
विज्ञापन
मीरज एविएशन सर्विसेज कंपनी ने वेलेंटाइन डे पर करेगी लाॅन्च
2 of 4
डेमो पिक
इलाहाबाद की मीरज एविएशन सर्विसेज कंपनी ने वेलेंटाइन डे पर 8 से 16 फरवरी तक कपल राइड वीक में यह प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव में हेलीकॉप्टर से कानपुर शहर का भ्रमण करने के लिए 3500 रुपये किराया पड़ेगा। अाप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हेलीकाॅप्टर पर राेमांस फरमा सकेंगे।
विज्ञापन
कपल राइड वीक के तहत कानपुर में बनाया जाएगा हेलीपैड
3 of 4
डेमो पिक
कानपुर से लखनऊ के लिए 8 हजार, कानपुर से इलाहाबाद के लिए 10 हजार और कानपुर से वाराणसी के लिए 16 हजार रुपये किराया रखा जाएगा। कंपनी के संस्थापक आदर्श शर्मा ने पर्यटन विभाग के माध्यम से जिला प्रशासन से आवेदन किया है कि इसके लिए शहर में एक हेलीपैड बनाया जाए।
शहर में पहली बार हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हाेने जा रही है
4 of 4
डेमो पिक
कंपनी जल्द ही हेलीपैड के लिए स्थान चयनित करेंगी। आदर्श ने अमर उजाला को बताया कि शहर में पहली बार हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रहे हैं। हेलीपैड के लिए ऐसी जगह का चयन होगा, जहां हर कोई आसानी से पहुंच सके। स्थान तय होने के बाद अस्थायी हेलीपैड बनाया जाएगा। सफर करने वाले सभी यात्रियों का बीमा भी किया जाएगा।