फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बर्फीली हवाओं की वजह से बढ़ेगी गलन और ठंड, कई जिलों में बारिश के साथ छाया कोहरा, काल बनी सर्दी

Wed, 25 Dec 2019 02:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
दिन में छाया रहा घना कोहरा, गलन के साथ बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सहित आसपास के जिलों में बर्फीली हवाओं की वजह से गलन और ठंड बढे़गी। हवा में नमी की मात्रा में बढ़ोत्तरी होने से पांच दिनों तक धुंध और कोहरे का असर तेज होगा। हवा में अब 95 से 100 प्रतिशत के बीच नमी रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान खुला रहेगा, धूप भी निकलेगी लेकिन असर कम होगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
भीषण ठंड से इंसान जानवर सब परेशान - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 5.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसी तरह अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ पारा 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 को होने वाली बारिश के बादल छंट गए हैं। 29 तक वातावरण में नमी की अधिकता रहने के आसार हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
ठंड से बेहाल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा की रफ्तार भी तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि इन पांच दिनों में वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने से धुंध और घना कोहरा होगा। धूप न निकलने से कपड़े नहीं सूख पा रहे हैं। वहीं, सुबह और शाम के समय घना कोहरा होने की वजह से लंबी दूरी की यात्रा से बचें। 

 

4 of 5
ठंड बढ़ी तो निकले गर्म कपड़े - फोटो : अमर उजाला
कई जिलाें में कोहरे व तापमान गिरने से गलन बढ़ गई है। बारिश के साथ बर्फीली हवाएं चल रही हैं। घना कोहरा छाया रहने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। वाहन चालक दिन में लाइटें जलाकर वाहन चलाने को मजबूर हैं। कई जिलाें में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठंड में स्कूल जाती बच्ची - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की दोपहर तक हालत यह हो गई कि घरों से लोग जरूरी काम से ही निकले वह भी कांपते हुए। रास्ते में जहां भी अलाव जलता मिला वहां आग तापने से भी परहेज नहीं किया। जिले में सोमवार की सुबह से अचानक मौसम बदल गया। सुबह से बूंदाबांदी के बीच कोहरा छा गया। कई स्कूल के छात्र-छात्राएं बूंदाबांदी के बीच स्कूल पहुंचे। मौसम खराब होने से परिषदीय स्कूलों में भी छात्रों की संख्या कम देखी गई। सरकारी कार्यालयों में भी फरियादी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें