फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हिंसा: उपद्रवियों की भीड़ में बांग्लादेशियों के शामिल होने की आशंका

Tue, 24 Dec 2019 04:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
कानुपर में हुई हिंसा में बांग्लादेशियों के भी शामिल होने की आशंका है। खुफिया एजेंसियां इस संबंध में इनपुट जुटा रही हैं। कुछ लोगों को चिह्नित भी किया गया है। पूरे साक्ष्य जुटाने के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी। सरकार से लेकर पुलिस अधिकारी भी शुरू से ही हिंसा के पीछे बाहरी लोगों के शामिल होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
मिलिट्री इंटेलीजेंस (एमआई) भी इस पर पैनी नजर रखे हुए है। पुलिस व खुफिया विभाग के इनपुट के मुताबिक बाहरी लोगों ने भीड़ को भड़काया है। जब हिंसा शुरू हुई तो वे भाग निकले। लखनऊ में हुई हिंसा में छह बांग्लादेशी पकड़े भी गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में शहर के भी हालात बिगाड़ने में बांग्लादेशियों की भूमिका मानी जा रही है। एमआई के सूत्रों के मुताबिक शहर में सैकड़ों बांग्लादेशी रह रहे हैं। इसमें कुछ की ही लिखापढ़ी है। पुलिस के मुताबिक इन सभी का सत्यापन कराया जा रहा है।

4 of 5
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
ये भी हो सकता है
हिंसा के पीछे पीएफआई के अलावा एआईएमआईएम व सिमी का भी हाथ बताया जा रहा है। डीजीपी ने कहा था कि कुछ बाहरी लोग भी इसमें शामिल हैं। पुलिस की जांच में भी यह बात सामने आई है कि किसी दूसरे शहर के लोगों ने यहां आकर हिंसा को भड़काया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
कॉन्फ्रेंसिंग कॉल से मीटिंग की चर्चा
शुक्रवार को हिंसा के बाद शहर में इंटरनेट बंद कर दिया गया था। यहां तक टेक्स्ट मैसेज पर भी प्रतिबंध लग गया था। सर्विलांस टीम को आशंका है कि हिंसा भड़काने वालों ने आपस में कॉन्फ्रेंसिंग कॉल कर साजिश रची। अभी तक कोई कॉल ट्रेस नहीं हुई है पर, टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें