मामला यूपी के बिल्हौर का है जहां एक गुस्साई पत्नी ने पति की आंखों में लाल मिर्च झोंककर डंडों से जमकर धुनाई कर दी। लहूलुहान हालत में पीड़ित थाने पहुंचा। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
शिवराजपुर के एसओ विवेक यादव ने बताया कि महिपालपुर गांव निवासी सीताराम पुत्र पूरन लाल अपनी पत्नी तारावती और माता-पिता के साथ रहते हैं। सीताराम के मुताबिक पत्नी तारावती विवाह के बाद से ही मां-पिता को भला-बुरा कह अलग रहने की बात कहकर उससे झगड़ती रहती है। बुधवार की सुबह भी इसी बात पर कहासुनी होने लगी--
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
बुधवार की सुबह भी इसी बात पर पति और पत्नी में कहासुनी होने लगी। कहासुनी से गुस्साई तारावती घर में रखी लाल मिर्च पति की आंखों में झोंककर पहले झाड़ू से फिर डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पत्नी की पिटाई से पति सीतराम बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
सीताराम जैसे-तैसे जान बचाकर थाने पहुंचा, जहां उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लहूलुहान सीताराम को पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सा के लिए सीएचसी शिवराजपुर भेजा गया है।