फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की उस उंगली को काट दिया जिससे वो मोबाइल चलाती थी, महिला हेड कांस्टेबल के स्वभाव के सभी कायल थे

Wed, 21 Nov 2018 08:37 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
पति ने महिला सिपाही की निर्मम हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में योगेंद्र विहार नई बस्ती, नौबस्ता में मंगलवार सुबह अवैध संबंधों के शक में पति ने हेड कांस्टेबल पत्नी शारदा भदौरिया (48) की चापड़ मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक टीम ने बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद किया।

 
विज्ञापन

2 of 10
पति ने महिला सिपाही की निर्मम हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से फतेहपुर के अरगल ग्राम निवासी वीरेंद्र की शादी 35 साल पहले औंग के रासूपुर निवासी शारदा से हुई थी। उनके दो बेटे शिव और राम सिंह हैं। शिव सिंह साथ रहकर बीएससी कर रहा है। छोटा राम सिंह लखनऊ की एक एकेडमी से एयरफोर्स की तैयारी कर रहा है। बेटे शिव ने बताया कि पिता पर शक करते थे। इस कारण रोजाना ही उनके बीच विवाद होता था।
विज्ञापन

3 of 10
पति ने महिला सिपाही की निर्मम हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात को भी उनके बीच विवाद हुआ था। इस कारण उनके कमरे में वह भी मां के साथ सोया था। सुबह पांच बजे के आसपास वह शौच के लिए गया था। इसी बीच दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर पिता ने कमरे की अलमारी में छुपा कर रखे चापड़ निकालकर सिर, पेट और हाथ में ताबड़तोड़ वार किए।

4 of 10
पति ने महिला सिपाही की निर्मम हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
मां के चीखने की आवाज सुनकर किराएदार मनीता का बेटा नितिन के साथ पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पत्थर मारकर दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर देखा तो पिता खून से सना चापड़ हाथ में लिए खड़े थे। मां खून से लथपथ फर्श पर तड़प रही थी। इसके बाहर से दरवाजा बंद करके फत्तेपुर में रहने वाले मौसेरे भाई कपिल सिंह और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

5 of 10
पति ने महिला सिपाही की निर्मम हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
कपिल के पहुंचने पर मां रीजेंसी हास्पिटल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी साउथ रवीना त्यागी का कहना है कि बेटे की तहरीर पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अवैध संबंधों के शक में हेड कांस्टेबल पत्नी की हत्या की है, जिसे उसने कबूल किया है।

 
विज्ञापन

6 of 10
पति ने महिला सिपाही की निर्मम हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
हेड कांस्टेबल शारदा रिटायर्ड दरोगा सुखलाल सिंह कछवाह की बेटी थी। सुखलाल ने बताया कि शादी के समय  वीरेंद्र गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन बाद वह नौकरी छोड़कर घर लौट आया। आर्थिक स्थित को देखते हुए उन्होंने बेटी को वर्ष 96 में पुलिस में भर्ती कराया। हाल ही बेटी की पदोन्नति हुई थी। बेटी उन्नाव के कोतवाली में हेड कांस्टेबल थी।
 
विज्ञापन

7 of 10
पति ने महिला सिपाही की निर्मम हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
वीरेंद्र ने हेड कांस्टेबल पत्नी के सिर, पेट, हाथ और कमर पर दो दर्जन वार किए। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। सिर की हड्डी टूटने से उसकी मौत हुई। श्याम नगर निवासी 37वाहिनी पीएसी में तैनात साढ़ू महेंद्र सोलंकी ने बताया कि कुछ समय से वीरेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने कई बार शारदा को टोका, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। शक के कारण ही उसने शारदा का मोबाइल भी छीन लिया था। ड्यूटी भी साथ लेकर आता जाता था। इतना ही नहीं मोबाइल पर खतरनाक वीडियो देखा करता था। 

 

8 of 10
पति ने महिला सिपाही की निर्मम हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में महिला हेड कांस्टेबल की हत्या की खबर सुन उसके साथ ड्यूटी करने वाली अन्य महिला कांस्टेबल में कई की आंखें भर आईं। सभी ने एक स्वर से उसके शांत और मिलनसार स्वभाव की बात कही। उन्नाव कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल शारदा भदौरिया की कानपुर स्थित आवास में हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनके पति पर है। मंगलवार को कानपुर पुलिस ने स्थानीय विभागीय अधिकारियों से तैनाती संबंधित जानकारी ली।

9 of 10
पति ने महिला सिपाही की निर्मम हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली में तैनात सिपाही महिमा यादव, लक्ष्मी ने बताया कि शारदा उनसे काफी सीनियर थीं। उनका स्वभाव काफी सरल था। सभी से मित्रवत व्यवहार और काम में मदद भी करतीं थी। सिपाही रंजना वर्मा ने बताया कि शारदा का मिलनसार स्वभाव के कारण सभी लोग उनका सम्मान करते थे। हत्या की सूचना मिली तो विश्वास नहीं हुआ। सहकर्मियों ने बताया कि रविवार को शारदा की ड्यूटी टीईटी में डीएसएन कालेज में लगी थी। बताया कि तब वह काफी परेशान लग रही थीं।
विज्ञापन

10 of 10
पति ने महिला सिपाही की निर्मम हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
पूछने पर सिर्फ इतना बताया कि घर में कुछ तनाव चल रहा है। सोमवार को भी शारदा ने शाम 5 बजे तक ड्यूटी की इसके बाद घर चली गईं। कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि शारदा को 30 दिसंबर 2016 को पुलिस लाइन से कोतवाली में तैनात किया गया था। मंगलवार को कोतवाली में शोकसभा कर पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें