यूपी के कन्नौज जिले में भूमि विकास बैंक के प्रबंधक जोकि गुड़गांव में तैनात है। उसने अपने भाई, पिता और मां के साथ मिलकर बच्चों संग वीडियो देख रही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह थाने पहुंचे मृतका ससुर ने अकेले ही वारदात को अंजाम देने का जुर्म कबूल किया, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका के दोनों बच्चों ने सारी असलियत बयां कर दी।
विज्ञापन
2 of 4
उपासना के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
तालग्राम के गिर्री कुआं गांव के मूल निवासी अनुराग दुबे गुड़गांव में भूमि विकास बैंक मैनेजर हैं। उनकी नौकरी 2003 में लगी। उसी साल तिर्वा के दुर्गा नगर निवासी स्व. रामचंद्र द्विवेदी की पुत्री उपासना (36) से विवाह हो गया। करीब 10 साल पहले अनुराग ने कानपुर में कल्याणपुर स्थित अंबेडकरपुरम में मकान लिया और पत्नी व बच्चों के साथ वहीं रहने लगा। दो पुत्र वैभव (13) व नमन (11) हैं। गिर्री कुआं गांव में पिता रविशंकर दुबे, मां मिथलेश, छोटा भाई व तालग्राम में तैनात होमगार्ड कंपनी कमांडर गौरव दुबे, उसकी पत्नी व दो बच्चे रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
मौके पर मिली चीजें
- फोटो : अमर उजाला
अनुराग मंगलवार शाम उपासना व दोनों बच्चों को लेकर गिर्री कुआं आया। बुधवार सुबह करीब पांच बजे उपासना दोनों बच्चों के साथ मोबाइल पर धार्मिक वीडियो देख रही थी। उसी दौरान अनुराग अपने पिता व भाई गौरव के साथ कमरे में पहुंचा और उपासना के साथ गालीगलौज करने लगा। मां मिथलेश दोनों बच्चों को लेकर कमरे में चली गई। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उपासना को लोहे की राड से पीटा। उपासना ने घर में इधर-उधर भागकर व शोर मचाकर खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसको मौत के घाट उतार दिया गया।
इस सबके बाद अनुराग दोनों बच्चों को लेकर छिबरामऊ में रहने वाली बहन के घर चला गया। वहां बच्चों को छोड़कर पैसे लिए और कहीं चला गया। करीब सात बजे रविशंकर तालग्राम थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि अपनी बहू की हत्या कर आ रहे हैं। यह सुन पुलिस के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष तारिक खान और तालग्राम चौकी प्रभारी राकेश कुमार मौके पर जा पहुंचे। उपासना का खून से लथपथ शव देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड (खंता) बरामद कर लिया। कमरे, आंगन व बाथरूम के पास खून के छींटे व टूटी चूड़ियां बिखरी मिलीं। पुलिस की सूचना पर गिर्री गांव में ही रहने वाली उपासना की बहन अर्चना पत्नी पंकज अपने जेठ नीरज (होमगार्ड) को लेकर पहुंची। अर्चना की सूचना पर उपासना की मां उर्मिला, भाई अवनीश, मनोज व सबसे छोटी बहन रचना भी आ गई।
हत्या की तीन वजहें
थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया कि हत्या की तीन वजहों में पता चला है कि कानपुर में उपासना के नाम मकान खरीदने से परिवार के अन्य लोग नाराज थे। उपासना घर वालों पर पति की कमाई खर्च नहीं होने देती थी और पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। उन्होंने बताया कि अवनीश की तहरीर पर पति अनुराग, ससुर रविशंकर, सास मिथलेश व देवर गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविशंकर व मिथलेश को गिरफ्तार किया गया है। अनुराग व गौरव की तलाश में छापेमारी की जा रही है।