फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इंकार पर पति ने दूसरी पत्नी की गर्दन पर किया कुल्हाड़ी से वार, छूटा खून का फव्वार, दर्दनाक माैत

Sun, 17 Mar 2019 10:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नशे के लती शख्स ने शराब के लिए रुपये न देने पर कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की जान ले ली। गर्दन पर तेज प्रहार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों केे जुटने से पहले पति फरार हो गया।


 
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस और मृतका का बेटा
होली से ठीक पहले अनहोनी की चपेट में आया रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव निवासी रामसेवक का घर। उनकी पत्नी के निधन के बाद लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के करोरा गांव निवासी नाती अरुण शुक्ला उर्फ बबलू 15 दिन पहले ही पत्नी ज्योति (30) और बेटे आयुष (7) के साथ उनके पास रहने आया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक नशे के आदी बबलू ने रविवार सुबह पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे। ज्योति ने इन्कार किया तो पास में रखी कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर तेज प्रहार किया। सात साल के बेटे ने मां को लहूलुहान गिरता देख चीख-पुकार मचाई।

 

4 of 5
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोग जुटते, इससे पहले ही बबलू भाग गया। ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भट्ठे पर मजदूरी करने वाले बबलू ने बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी ज्योति के साथ दूसरी शादी की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतका का बेटा - फोटो : अमर उजाला
ज्योति लखनऊ के एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। बबलू की गलत आदतों के चलते पहली पत्नी नौ साल पहले ही घर छोड़ गई थी। तब से वह दो बच्चों के साथ कालपी थाना क्षेत्र के टीकरी गांव स्थित मायके में रह रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें