यूपी के कन्नौज जिले में दिल दहलाने वाला एक एेसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
तलाकशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर युवक ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटकाकर खुदकुशी का रूप दे दिया। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के साथ नोकझोंक भी की। पुलिस ने आरोपी युवक और देवर को गिरफ्तार कर परिवार के छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
गुरसहागंज कोतवाली के सुभाषनगर निवासी सुलखान सिंह ने 2014 में 23 वर्षीय बेटी सोनी की शादी सरायमीरा के हर्षवर्धन नगर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा ईश्वर दयाल के बेटे अजय से की थी। सुलखान सिंह ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही अजय और उसके परिवार के लोग सोनी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शादी के बाद अजय का गुरसहायगंज में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला से घनिष्ठता हो गई थी। सोनी इसका विरोध करती थी। बकौल सुलखान सिंह, उन्होंने अपने स्तर से पता लगाया तो सामने आया कि अजय और सोनी मंगलवार को शहर के पास एक गांव में रिश्तेदार के घर दावत में गए थे, तभी अजय के फोन पर महिला का फोन आ गया। फोन कॉल सोनी ने रिसीव की थी। इसी बात को लेकर घर लौटने पर सोनी और अजय के बीच विवाद हो गया था। अजय ने सोनी के साथ मारपीट की। सोनी की मौत हो गई तो साक्ष्य मिटाने के साथ ही पुलिस और लोगों को गुमराह करने के लिए शव फंदे पर लटका दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह सुलखान सिंह परिवार के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। बेटी के शरीर पर चोटों के निशान देख वे लोग हंगामा करने लगे। उन सबने पोस्टमार्टम के लिए पुलिसकर्मियों को शव ले जाने का विरोध किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार आरके राजवंशी और सदर कोतवाल एके सिंह ने समझाकर शांत कराया। सुलखान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति अजय, ससुर ईश्वर चंद्र, सास कमलेश कुमारी, जेठ संजय, देवर विजय, ननद मंजू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पति अजय को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।