फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की क्रूरता: ब्लेड से काटी पत्नी की नाक, बेटी को गला दबाकर मारा, कमरे में छिपी थी रुखसार, पढ़ें खौफनाक मंजर

Fri, 12 May 2023 04:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में बेटी की हत्या कर फंदे से लटक कर जान देने वाला छोटे शाह पत्नी पर शक करता था, जिसे लेकर दंपती में अक्सर विवाद होता था। इससे तंग आकर ही रुखसार मायके चली गई थी। दोनों परिवार के लाेगों ने पंचायत के बाद एक-दूसरे के साथ रहने के लिए राजी किया था।

पूछताछ के दौरान रुखसार ने पुलिस को बताया कि पहले दिन तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन अगले दिन से छोटे दोबारा वही बर्ताव करने लगा था। बुधवार को भी वह बिना खाना खाए काम पर चला गया। देर रात करीब ढाई बजे घर आया। इस दौरान तीनों बच्चे सो रहे थे।

पति से जब उसने खाना खाने के लिए कहा, तो पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विरोध पर ब्लेड से हमला कर जान लेने की कोशिश की। बेटी ने शांत कराना चाहा, तो गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

2 of 10
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला

पति की क्रूरता देख कमरे में छिप गई थी रुखसार
रुखसार ने बताया कि अपने पति का ऐसा क्रूर चेहरा पहले कभी नहीं देखा था। उस पर हमला करने के बाद जब उसने बेटी की गला दबकर हत्या कर दी थी, तो वह डर के मारे एक कमरे में जा छिपी थी। इसी दौरान उसने फंदा लगा लिया। बृहस्पतिवार सुबह जब उसके दोनों बेटे आरिफ और आर्यन सोकर उठे, तो घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन

3 of 10
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया आरोप
वारदात की सूचना पर पहुंचे दोनों परिवार के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। छोटे शाह के भाई अनीश का कहना था कि छोटे की पत्नी का एक युवक से संपर्क था। पिछले 14 साल में छोटे ने चार मकान बदले, लेकिन वह हर जगह पहुंच जाता था।

4 of 10
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
मायके चली गई थी रुखसार
उसे लेकर दोनों में विवाद होता था। वहीं रुखसार के चाचा शफीक का आरोप था कि छोटे नशेबाजी में अक्सर रुखसार के साथ मारपीट कर गालीगलौज करता था। उसके चरित्र पर भी सवाल उठाता था। इससे तंग आकर रुख्सार मायके चली आई थी।
विज्ञापन

5 of 10
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
पिता और बहन का शव देख सहम गए उठे बच्चे
पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे पिता, बहन और मां को खून से लथपथ देख सहम गए थे। पुलिस टीम ने जब वारदात के संबंध में बच्चों से पूछताछ कि तो दोनों बयान बदल रहे थे। उनका दावा था कि जब वे सोकर उठे तो बहन का शव नीचे पड़ा मिला। नाक से खून का रिसाव हो रहा था, जबकि पिता का शव पंखे के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन

6 of 10
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
पत्नी से चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि हनुमंतविहार गल्ला मंडी में घरेलू कलह के चलते पिता ने 14 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। इससे पहले उसने अपनी पत्नी के ऊपर ब्लेड से वार कर जान लेने का प्रयास किया। हमले में पत्नी की नाक कट गई।
विज्ञापन

7 of 10
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत सदस्य का ड्राइवर चलाता था छोटे
सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पिता और बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से नौबस्ता के मछरिया निवासी छोटे शाह (38) अमौली के जिलापंचायत सदस्य बृजेश पटेल उर्फ गब्बर की कार चलाता था।

8 of 10
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
पति करता था शक, इसलिए रह रही थी अलग
उसके परिवार में पत्नी रूखसार, बेटी आरजू (14) व दो बेटों आरिफ और आर्यन थे। 15 दिन पहले वह जिला पंचायत सदस्य के हनुमंत विहार स्थित नव निर्मित मकान में रहने के लिए आया था। रूखसार ने बताया कि उसके पति अक्सर उस पर शक करते थे। इसके चलते वह पिछले आठ माह से पति से अलग रहती थी।

9 of 10
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले ही घर में आई थी
तीन दिन पहले ही परिवार के लोगों ने उन्हें एक साथ रहने के लिए तैयार किया था। इसके बाद भी छोटे उस पर शक करता था। बुधवार देर रात करीब ढाई बजे वह घर पहुंचा। इसके बाद पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया। इससे नाराज छोटे ने घर में पड़ी ब्लेड से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

10 of 10
एसपी सलमान ताज पाटिल - फोटो : अमर उजाला
अवैध संबंधों के शक में विवाद के हत्या कर खुदकुशी की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही। जांच के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  -सलमान ताज पाटिल, डीसीपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें