unnao murder case
- फोटो : अमर उजाला
शव के पास ही पड़ा था हथौड़ा और ईंट
मंगलवार सुबह पांच बजे पड़ोस में रहने वाले दूसरे नंबर के बेटे मुन्नूलाल ने घर का दरवाजा खुला देखा, तो अंदर गया। मानसिक रूप से बीमार सबसे बड़ा भाई रामगोपाल बरामदे में, जबकि आशीष अंदर कमरे में सो रहा था। आंगन में चारपाई पर मां किशन दुलारी का खून से सना शव पड़ा था। उसके पास ही हथौड़ा और ईंट पड़ी थी।