चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी में नाव पर सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों के घरों पर सोमवार को बुलडोजर गरजा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तीन घरों को गिराया गया। करीब दो घंटे तक यह कार्रवाई चली। इस दौरान परिजन अफसरों के सामने गिड़गिड़ाते रहे।
सतना मध्य प्रदेश की तहसील मझगवां के एसडीएम जितेंद्र वर्मा, नायब तहसीलदार सुमित गुर्जर, सीओ सर्किल आशीष जैन व नगर पंचायत अधिकारी विशाल सिंह सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे तीन बुलडोजर लेकर चित्रकूट मध्य प्रदेश थाना परिसर पहुंचे।
थाने में टीआई हीरालाल मिश्रा के अलावा बरौंधा, धारकुंडी व मझगवां की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। टीम ने क्योटरा स्थित दुष्कर्म के आरोपी संतोष कुशवाहा, मोहित निषाद उर्फ गोलू और विनोद निषाद के घरों में क्रमवार बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की।