फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीत अपहरण एवं हत्याकांड में आया मानव तस्कर चीता का नाम, पुलिस खंगाल रही कुंडली

Sat, 15 Aug 2020 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
कानपुर के बर्रा में संजीत अपहरण कांड से जुड़े मानव तस्कर चीता व रामाशीष तक पहुंचना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। चीता के मानव तस्करी से जुड़े होने की बात सामने आने के बाद अब आलाधिकारियों ने उसे जल्द गिफ्तार करने के लिए निर्देश दिए हैं, लेकिन पुलिस के पास अभीतक दोनों फरार आरोपियों की तस्वीर तक नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Kanpur Kidnapping Case - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में इन नामों के हर शख्स को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर उनकी कुंडली खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस तरह से एक न एक दिन असली चीता व रामशीष भी उनके चंगुल में होंगे। बर्रा संजीत अपहरण और हत्याकांड में पुलिस ने महिला समेत छह को आरोपी बना कर जेल भेजा था। अपहरणकर्ताओं से पूछताछ के दौरान पुलिस को मानव तस्कर चीता और रामाशीष का पता चला था।

 
विज्ञापन

3 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के रहने वाले चीता ने ही अपहरणकर्ताओं को फर्जी आईडी के सिम व फिरौती मांगने में इस्तेमाल होने वाला मोबाइल उपलब्ध कराया था। वहीं, अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को बताया था कि चीता ने संजीत के बदले खुद 30 लाख रुपये देने की बात कही थी। इसे लेकर चीता का संपर्क मानव तस्करों से होने की बात भी समाने आई थी।

 

4 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
अपहरणकर्ताओं ने नौबस्ता के रहने वाले रामाशीष का नाम बताया था, जो मेडिकल लाइन का जानकार था और संजीत को बेहोशी के इंजेक्शन देने में अपहरणकर्ताओं की मदद कर रहा था। अपहरणकर्ताओं ने पुलिस को दोनों के नाम तो बताए लेकिन उनके पास न तो दोनों का सटीक पता था और न ही उनकी कोई तस्वीर ही थी, जिससे उनकी पहचान की जा सके। ऐसे पुलिस ने अब इस नाम के हर शातिर अपराधी की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
रायपुर से बाराजोड़ के बीच पुलिस की कांबिंग
कानपुर देहात से जुड़ी सीमा के थाना सचेंडी के थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि चीता के रायपुर से बाराजोड़ के बीच का रहने वाला होने की जानकारी मिली है। इस पूरे क्षेत्र में चीता नाम के हर शातिर की तलाश के लिए टीम बना कर कांबिंग की जा रही है। हाल ही में उन्होंने एक चीता नाम के शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन फिलहाल उसका संजीत अपहरण कांड से जुड़े होने का अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। ऐसे में उसकी सारी डिटेल नोट कर उसे छोड़ा गया है। वहीं, नौबस्ता थाना क्षेत्र में ही रामाशीष नाम के हर शख्स पर पुलिस अपनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें