उन्नाव के बांगरमऊ में एचआईवी के मरीज बड़ी संख्या में मिलने के बाद एक अाैर मामला सामने अाया है जाे बेहद चाैकाने वाला है। जांच के लिए आईसीटी सेंटर पर कतार लग रही है। जांच कराने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक है। इसमें भी उन महिलाओं की संख्या अधिक है, जिनके पति दूसरे राज्यों में नौकरी करते है।