आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर सैफई के टिमरुआ गांव के सामने अनियंत्रित कार पलटने से क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर और उनके ससुर की मौत हो गई। इंस्पेक्टर के दो बेटे, उनके साले और साले का दस साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर अपनी ससुराल बिहार के सीवान जा रहे थे। घायलों को सैफई चिकित्सा विवि में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर की मौत
- फोटो : amar ujala
हादसे का शिकार हुए पुलिस निरीक्षक समरजीत सिंह (48) गोरखपुर जिले के पटना घाट गांव के निवासी थे। नौकरी के दौरान वे परिवार समेत गाजियाबाद के इंद्रापुरम इलाके में रह रहे थे। साथ ही सहारनपुर जिले में क्राइम ब्रांच निरीक्षक के पद पर थे। समरजीत सिंह पांच दिन की छुट्टी लेकर अपनी मारुति ब्रेजा कार से बिहार के सीवान शहर स्थित ससुराल में ससुर कमलेश सिंह (77), साले राजीव सिंह व उसके 10 साल के बेटे जीत सिंह, अपने दो बेटों मानवेंद्र व समरेंद्र को छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
चकनाचूर हुई कार
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार सुबह 5 बजे वे सहारनपुर पुलिस लाइन से निकले थे। उनका बड़ा बेटा मानवेंद्र कार चला रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सैफई थाना क्षेत्र के टिमरुआ गांव के सामने गुजरते समय उनकी कार के अचानक अनियंत्रित हो गई। मानवेंद्र ने हादसे से बचने के लिए हैंडब्रेक लगाया।
4 of 5
मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : amar ujala
लेकिन, ड्राइवर सीट के बगल में बैठे समरजीत सिंह ने कार को विपरीत दिशा की ओर मोड़ दिया। इससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना पर सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में यूपीडा एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचाया।
चिकित्सा विवि में समरजीत सिंह व कमलेश सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल दो बेटों, साले व भतीजे को मामूली चोटें आई हैं। एसपी आकाश तोमर, एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एसडीएम हेम सिंह ने सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचकर घायलों की कुशलझेम पूछी और उन्हें ढांढस बंधाया।