फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाथ पर लिखा भाई का नाम, फिर भी न बचा रिश्ते का बंधन; पति छोड़ प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी बहन का कत्ल

Mon, 15 Jun 2026 02:06 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

फतेहपुर में प्रेम के नाम पर भाई ने की बहन की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव कुएं में फेंक दिया। हत्याकांड से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का दुखद अंत हो गया।
विज्ञापन
1 of 9
fatehpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के फतेहपुर जिले में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फतेहपुर जिले के हसवा कस्बे में एक भाई ने अपनी ही बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती अपने पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी, जिसके कारण परिवार में तनाव था। हत्या के बाद आरोपी भाई ने शव को कुएं में फेंक दिया और खुद को बचाने के लिए रात भर जंगल में छिपा रहा। सुबह वह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने पहुंचा, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी शिव सिंह यादव की 19 वर्षीय पुत्री मंजू उर्फ रंजू की शादी एक मई को राधानगर थाना इलाके के सोनहीं बड़नपुर निवासी पिंटू के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद रंजू चतुर्थी पर मायके आई थी, लेकिन 13 मई की रात वह अपने गांव के ही दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ चली गई। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

2 of 9
पिता को सांत्वना देते पुलिस चौकी प्रभारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथ पर लिखा था भाई का नाम, फिर भी नहीं बचा रिश्ते का बंधन
इस हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर ऑनर किलिंग की क्रूरता को उजागर किया है।  रंजू और उसके भाई संदीप के बीच कभी गहरा स्नेह रहा था। परिजन और ग्रामीणों के अनुसार संदीप ही बहन की पढ़ाई-लिखाई से लेकर उसकी शादी तक की जिम्मेदारी निभाता था। बहन की हर जरूरत का वह पूरा ध्यान रखता था। घटना के बाद जब पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो रंजू के हाथ पर संदीप की बहन रंजू लिखा मिला। 

 
विज्ञापन

3 of 9
आरोपी भाई संदीप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए। लोगों का कहना है कि जिस भाई पर बहन को इतना भरोसा और अपनापन था उसी के हाथों उसकी जान चली गई। यह बात किसी के लिए भी स्वीकार करना कठिन है। कस्बे के लोगों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम और लगाव की चर्चा अक्सर होती रहती थी। संदीप ने बहन की शिक्षा और शादी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस रिश्ते के दर्दनाक अंत को लेकर लोग स्तब्ध हैं। 
 

4 of 9
मृतक मंजू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
फतेहपुर के हसवा में पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती की गला घोटकर शुक्रवार को उसके भाई ने हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंका और रात भर जंगल में रहा। सुबह पुलिस के पास जाकर अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

5 of 9
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव के हसवा कस्बा निवासी शिव सिंह यादव की पुत्री मंजू उर्फ रंजू (19) की शादी एक मई को राधानगर थाना इलाके के सोनहीं बड़नपुर निवासी पिंटू के साथ हुई थी। परिजन ने बताया कि शादी के बाद वह चौथी पर मायके आई थी। 13 मई की रात वह गांव के ही दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ चली गई। इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

 
विज्ञापन

6 of 9
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
16 मई को परिजन उसे खोजकर घर ले आए। ससुराल पक्ष को इसका पता चलने पर पंचायत हुई। समझौते के बाद युवती की विदाई कर दी गई लेकिन ससुराल में भी वह प्रेमी से बात करती रही। इसकी जानकारी अहमदाबाद में काम करने वाले भाई संदीप को हुई तो वह 10 जून को बहन की ससुराल पहुंचा। 
 
विज्ञापन

7 of 9
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन तक वहीं रहकर बहन को समझाता रहा लेकिन वह प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही। शुक्रवार देर शाम संदीप ने बहन को विदा कराया। उसे लेकर बिलंदा पहुंचा। दोनों पैदल गांव की ओर चल दिए। हसवा कस्बा स्थित गुड्डू सिंह के खेत के पास संदीप ने बहन का गला घोट दिया।
 

8 of 9
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे से फोन पर नहीं हुआ संपर्क
पिता ने बताया कि घटना से पहले रात में बेटे से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। रिश्तेदारों और आसपास गांव में भी तलाश की गई। इसके बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली।

 
विज्ञापन

9 of 9
घटनास्थल पर ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती की जान खतरे में होने की प्रेमी ने की थी शिकायत
परिजन का आरोप है कि तीन दिन पहले युवती के प्रेमी ने पुलिस चौकी में उसकी जान को खतरे की शिकायत दी थी। पिता शिव सिंह यादव ने बताया कि इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि चौकी प्रभारी अरुण मौर्या ने कहा है कि उनके पास ऐसा कोई शिकायती पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें